Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर के लगभग 70 प्रतिशत कचरे का खुद कर सकते हैं निस्तारण, बेहतर निस्तारण के लिए करें ये प्रयास

    By TaniskEdited By:
    Updated: Wed, 12 Aug 2020 01:01 PM (IST)

    आज के समय में जब कचरा प्रबंधन प्रणाली कोविड-19 की वजह से अधिक कचरे का निस्तारण कर रही है ऐसे में घरों से निकलने वाले कूड़े की मात्रा को कम समय की जरूरत है।

    घर के लगभग 70 प्रतिशत कचरे का खुद कर सकते हैं निस्तारण, बेहतर निस्तारण के लिए करें ये प्रयास

    नई दिल्ली, जेएनएन। आज के समय में जब कचरा प्रबंधन प्रणाली कोविड-19 की वजह से अधिक कचरे का निस्तारण कर रही है, ऐसे में घरों से निकलने वाले कूड़े की मात्रा को कम से कम किया जाना समय की जरूरत है। सवाल खड़ा होता है कि हम ऐसा कैसे कर सकते हैं? इसके लिए सबसे पहले घरेलू स्तर पर अपने कचरे को गीले, सूखे और घरेलू खतरनाक कचरे के रूप में अलग करना शुरू करना होगा। खतरनाक कचरे में सैनिटरी कचरा, पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स, एक्सपायर्ड दवाएं, बैट्री आदि शामिल हैं। चूंकि, घरों से निकलने वाले कचरे का लगभग 50-65 फीसद हिस्सा गीला या बायोडिग्रेडेबल वेस्ट होता है, इसलिए घर पर खाद बनाकर कचरे को कम करने के लिए काम किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खाद का उपयोग अपने घर के बगीचे में किया जा सकता है। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग में कटौती करने की कोशिश करें, क्योंकि सैकड़ों हजारों वर्षो तक ऐसा कचरा पर्यावरण में रहता हैं। एक उपाय के तौर पर बांस के टूथब्रश, किराने का सामान खरीदने के लिए कपड़े का थैला, पानी के लिए प्लास्टिक की बोतल के बजाय अपनी स्टील की बोतल का प्रयोग करना शुरू किया जाना चाहिए। इस तरह से बड़ी मात्र में सिंगल यूज प्लास्टिक से बचा जा सकता है। सिंगल यूज प्लास्टिक को घर में लाने के एक या दो मिनट बाद ही उनका काम खत्म हो जाता है। इसे अपनाने से, घर के लगभग 70 प्रतिशत कचरे का निस्तारण स्वयं कर सकते हैं।

    सेग्रीगेशन से जुड़े सिस्टम स्थापित करने की जरूरत

    संस्थागत या व्यावसायिक स्तर पर ऐसे सिस्टम स्थापित करने हैं जो सेग्रीगेशन से जुड़े हों, जैसे हर जगह कचरा डालने के लिए दो डिब्बे रखना, यदि संभव हो तो गीले कचरे का निस्तारण कार्यालय परिसर में ही कंपोस्ट या बायोगैस प्लांट लगाकर किया जा सकता है। सभी कार्यालयों और संस्थानों को शून्य प्लास्टिक कचरा मॉडल पर स्विच करने और प्लास्टिक के उपयोग में कटौती करने का प्रयास करना चाहिए। सभी संस्थानों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के अनुसार यह सब करने के लिए बाध्य किया जाता है। साथ ही खतरनाक कचरे को समय पर संग्रहित करके एक अधिकृत वेंडर को सौंपा जाना चाहिए।

    कचरे का निस्तारण सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के अनुसार किया जाना चाहिए

    कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सी एंड डी) कचरे का निस्तारण सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के अनुसार किया जाना चाहिए। इसके अनुसार कचरा पैदा करने वाले की ही सी एंड डी कचरे को अलग करने, उसे एकत्र करने और इस कचरे का निस्तारण करने वाले तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। कचरा पैदा करने वाले को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इस मलबे के कारण यातायात या नालियां अवरुद्ध न हों और लोग भी किसी तरह से इसके कारण परेशान न हों।

    (स्वाति सिंह साम्ब्याल कचरा प्रबंधन, वेस्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट)

     

    comedy show banner
    comedy show banner