विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए मिलेगी कंफर्म सीट, देखें- स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट व टाइमिंग

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 05 Oct 2022 11:50 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 02:06 PM (IST)

Indian Railways Special Trains List 2022 दीपावली छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई ...और पढ़ें

दिवाली और छठ के मौके पर भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है
दिवाली और छठ के मौके पर भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है

नई दिल्ली आनलाइन डेस्क।Indian Railways Special Trains List 2022: दिवाली और छठ के मौके पर यूपी और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह का मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में त्योहारों के समय लोगों को उनके परिवार के पास पहुंचाने के लिए रेलवे ने बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ट्रेनों में भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए इंडियन रेलवे ने फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने का सला किया है।. रेलवे ने छठ तक 179 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। ये 179 जोड़ी ट्रेनें इस दौरान 2268 फेरे लगाएंगी।

दिवाली और छठ पर मिलेगा कंफर्म टिकट

दिवाली और छठ के समय खास तौर पर यूपी और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए भारतीय रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने छठ तक 179 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। ये 179 जोड़ी ट्रेनें इस दौरान 2268 फेरे लगाएंगी। रेलवे ने यह फैसला दीवाली और छठ के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को कंफर्म टिकट उपलब्ध कराने के लिहाज से किया है। इसके अलावा छठ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा आदि रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई है।

सभी जोन से चलाई जाएंगी ये स्पेशल ट्रेनें

बता दें कि रेलवे सभी जोन से इन फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों को चलाएगी। रेलवे को 15 जोनों में डिवाइड किया गया है। इस दौरान सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें नॉर्थ जोन को दी गई हैं। रेलवे नॉर्थ जोन से 35 त्योहार स्पेशल ट्रेनों को चलाएगा। बता दें कि नॉर्थ जोन में ही यूपी और बिहार के ज्यादातर हिस्से कवर होते हैं और दीवाली के साथ छठ में इन हिस्सों में सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ देखने को मिलती है।

बिहार के लिए 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने पटना, दानापुर, समस्तीपुर आदि स्टेशनों पर 06 जोड़ी यानी 12 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। यह पूजा स्पेशल ट्रेनें पूर्व में चलाई जा रही 24 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त हैं। बता दें कि इन ट्रेनों के संचालन से यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

गाड़ी संख्या 03281/03282 पटना-सिकंदराबाद-पटना पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 03281 पटना-सिकंदराबाद पूजा स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से प्रस्थान करके अगले दिन सिकंदराबाद पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 03282 सिकंदराबाद-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सिकंदराबाद से प्रस्थान कर सोमवार को पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 09417/09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद-पटना पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से प्रस्थान कर अगले दिन पटना पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09418 पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को पटना से प्रस्थान कर गुरूवार को अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 01031/01032 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 01031 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन पूजा स्पेशल दिनांक 17 और 24 अक्टूबर को को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान कर दूसरे दिनमालदा टाउन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01032 मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल 19 और 26 अक्टूबर को मालदा टाउन से प्रस्थान कर दूसरे दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के किऊल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस - समस्तीपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर पूजा स्पेशल 20 से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान कर अगले दिन समस्तीपुर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन 21 से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को समस्तीपुर से प्रस्थान कर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर, हाजीपुर पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति (भोपाल)-दानापुर- रानी कमलापति (भोपाल) पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति (भोपाल)-दानापुर पूजा स्पेशल 21, 26 और 31 अक्टूबर को रानी कमलापति (भोपाल) से प्रस्थान कर अगले दिन दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01664 दानापुर-रानी कमलापति पूजा स्पेशल ट्रेन 22, 27 अक्टूबर और 01 नवंबर को दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर को जबलपुर से प्रस्थान कर अगले दिन दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01706 दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 28 अक्टूबर को दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।