Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    31 घंटे के विलंब के बाद सैन फ्रांसिस्को रवाना हुई उड़ान, अब डीजीसीए ने एअर इंडिया को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 04:06 AM (IST)

    एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उड़ान के समय में बार बार किए गए परिवर्तन के बीच यात्रियों को हुई परेशानी पर उड़ान नियामक संस्था डीजीसीए ने संज्ञान लेते हुए एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने नोटिस में कहा है कि क्यों इन इस प्रकरण में हुई लापरवाही पर आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एयरलाइंस से विलंब के पीछे तकनीकी कारण को उत्तरदायी बताया।

    Hero Image
    31 घंटे के विलंब के बाद सैन फ्रांसिस्को रवाना हुई उड़ान, अब डीजीसीए ने एअर इंडिया से मांगा जबाव

     गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उड़ान के समय में बार बार किए गए परिवर्तन के बीच यात्रियों को हुई परेशानी पर उड़ान नियामक संस्था डीजीसीए ने संज्ञान लेते हुए एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने नोटिस में कहा है कि क्यों इन इस प्रकरण में हुई लापरवाही पर आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं करीब 31 घंटे विलंब के बाद विमान रात करीब 10 बजे सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुआ। इस बीच कई बार विमान में सवार कुछ यात्रियों का सब्र टूटने लगा और उन्होंने यात्रा नहीं करने की जिद पकड़ ली। क्रू के सदस्यों व विमान में सवार यात्रियों के समझाने के बाद ऐसे यात्री यात्रा जारी रखने को राजी हुए।

    पांच घंटे विमान में फंसे रहे यात्री

    बृहस्पतिवार को शुरु हुई समस्या शुक्रवार भी पूरे दिन जारी रही। बृहस्पतिवार को कई घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद यात्रियों ने जब पुरजोर विरोध करना शुरू किया, तब देर रात सभी के ठहरने के लिए होटल का प्रबंध किया गया।

    शुक्रवार सुबह उनकी नींद भी पूरी नहीं हुई कि सभी को बताया गया कि अब उनकी उड़ान दिन में 11 बजे है। सभी यात्री इसके बाद होटल से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन यहां एक बार फिर यात्रियों को कई घंटे के विलंब से दो- चार होना पड़ा। काफी विलंब के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे वे बोर्डिंग के बाद सभी विमान में सवार हुए।

    विमान ने शाम के समय एक बार रनवे की ओर प्रस्थान किया, लेकिन तापमान की समस्या के बीच बृहस्पतिवार की ही तरह एक बार फिर रनवे से टर्मिनल की ओर लौट आया।इस बीच उन्हें बताया गया कि उड़ान भरने में सबसे बड़ी अड़चन विमान के भीतर तापमान अधिक होना है। 39 डिग्री तापमान था, लेकिन पायलट ने कहा कि 37 डिग्री तापमान होने के बाद ही विमान रवाना होगा।

    दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित की खबर

    दैनिक जागरण ने अपने 31 मई के अंक में सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उड़ान में विलंब के कारण यात्रियों को हुई परेशानियों को लेकर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद यात्रियों को भी लगा कि वे अकेले नहीं हैं, उनके साथ लोग खड़े हैं। उड़ान नियामक संस्था भी हरकत में आई। यात्रियों ने भी संगठित तरीके से एक्स पर इस मुद्दे को उठाया और अपनी पीड़ा बयां की, जिसके बाद यात्रियों के समर्थन में कई लोग आगे आए।

    बृहस्पतिवार दिन में तीन बजे की थी उड़ान

    इस उड़ान को बृहस्पतिवार तीन बजे दिन में टर्मिनल 3 से रवाना होता था। घंटों विलंब के बीच उड़ान के समय को बार बार बदला गया। एयरलाइंस से विलंब के पीछे तकनीकी कारण को उत्तरदायी बताया। हालांकि यात्रियों का कहना था कि विमान का एसी खराब था।

    एक बार तो विमान में यात्रियों को सवार करने के बाद उन्हें नीचे उतरने को कहा गया। समस्या यह थी कि यात्रियों के लिए बोर्डिंग एरिया में एयरलाइंस की ओर से कोई प्रबंध नहीं किया गया था। इस मामले में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई जिसमें यात्री परेशान नजर आए।

    सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हुई

    एक तस्वीर में यात्री बोर्डिंग एरिया में नीचे बैठे नजर आ रहे थे। इस बीच एयरोब्रिज पर फंसे कई यात्रियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि तेज गर्मी के कारण कई लोगों के बेहोश होने तक की नौबत आ गई, वहीं कुछ बेहोश तक हो गए। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हुई।

    कई सारी दिक्कतों की एअर इंडिया ने कही बात

    एअर इंडिया से जब विमान में हो रहे विलंब के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले कुछ तकनीकी अड़चन आई, फिर बाद में सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट के साथ समन्वय को लेकर दिक्कत हुई और अंत में विमान में पेलोड को लेकर कुछ अड़चन आई। एअर इंडिया ने इस पूरे प्रकरण पर यात्रियों से खेद प्रकट किया।