सभी बोले दिल्ली की जनता चाहती है स्थिर सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना पर सभी दिग्गजों की निगाहें लगी हैं। भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली की जनता एक स्थिर सरकार चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भाजपा को दिल्ली की जनता जीत का सहरा पहनाएगी। वहीं आप के मनीष सिसौदिया ने कहा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना पर सभी दिग्गजों की निगाहें लगी हैं। भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली की जनता एक स्थिर सरकार चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भाजपा को दिल्ली की जनता जीत का सहरा पहनाएगी। वहीं आप के मनीष सिसौदिया ने कहा है कि दिल्ली की जनता ईमानदार सरकार चाहती है, जो दिल्ली के आम आदमी का ध्यान रख सके। दिल्ली में अलग अलग जगह हो रही मतगणना पर सभी नेताओं की निगाहें लगी हुई हैं। आप हो या भाजपा या फिर कांग्रेस सभी लगातार इससे जुड़ी खबरों पर नजर बनाए हुए हैं।
मतगणना के दौरान दिल्ली में भाजपा की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी ने कहा कि जीत सामूहिक होती है जबकि हार नेतृत्व की होती है। इससे पहले उन्होंने चुनाव के नतीजों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने की बात कही थी। दिल्ली में हुए चुनाव आप, कांग्रेस और भाजपा के लिए नए राजनीतिक समीकरणों का आगाज कर रहे हैं। यही वजह है कि आने वाले अन्य विधानसभा चुनावों में भी इसका असर पड़ सकता है।