विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साल भर बाद दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी की वापसी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 10 Feb 2015 07:05 AM (IST)Updated: Tue, 10 Feb 2015 10:16 PM (IST)

दिल्ली अब सिर्फ 'आप' की है। मतलब आम आदमी पार्टी की। आप ने विधानसभा की कुल 70 में से 67 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली अब सिर्फ 'आप' की है। मतलब आम आदमी पार्टी की। आप ने विधानसभा की कुल 70 में से 67 [95.7] सीटें जीतकर साल भर बाद ही सत्ता में ऐतिहासिक वापसी की है। आप की इस जीत के साथ ही लोकसभा चुनाव से लेकर हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू--कश्मीर विधानसभा चुनावों से गुजरा भाजपा का विजयरथ दिल्ली में आकर फंस गया है। वह सिर्फ तीन सीटों पर सिमट गई है। इसका असर इस साल अक्टूबर- नवंबर में बिहार और अगले साल अप्रैल- मई में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों पर प़़ड सकता है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर भाजपा की नूपुर शर्मा को 31 हजार से ज्यादा मतों से हराया। नतीजों की घोषणा के तत्काल बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा देने की घोषणा की है। वह 14 फरवरी को रामलीला मैदान में फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह तारीख और जगह इस मायने में अहम है कि केजरीवाल ने 49 दिन सरकार चलाने के बाद गत वषर्ष 14 फरवरी को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और वह इसी मैदान पर हुए अण्णा आंदोलन की ऊपज हैं।
देश के चुनावी इतिहास में 95 फीसदी से ज्यादा सीटें जीतने का पराक्रम इससे पहले सिर्फ दो बार हुआ है, जो रिकॉर्ड सिक्किम और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नाम हैं। यह चुनाव 'आप' की जितनी ब़़डी जीत के लिए याद रखा जाएगा, उतना ही भाजपा की शर्मनाक हार के लिए भी। आप की अभूतपूर्व जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल को फोन पर बधाई दी।

दलों का दमखम
भाजपा-
सबसे अहम यह कि भाजपा की मुख्यमंत्री पद की नवोदित चेहरा किरण बेदी भी पार्टी का ग़़ढ माने जाने वाली कृष्णा नगर सीट से चुनाव हार गई। इससे 'मोदी का नाम और बेदी का चेहरा' की रणनीति नाकामयाब रही। बेदी ने हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए पार्टीजनों से माफी मांगी है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इस्तीफे की पेशकश की है।
कांग्रेस-
कांग्रेस तो इस चुनाव में चेहरा दिखाने के लिए भी नहीं बची। पार्टी शून्य पर ऑल आउट हो गई। मुख्यमंत्री पद के दावेदार अजय माकन खुद सदर बाजार सीट पर तीसरे नंबर पर रहे। पार्टी के 62 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इस करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए माकन ने तत्काल ही पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया।
आप-
आप की मौजूदगी वाले दिल्ली विधानसभा के दो चुनावों की खास बात यह रही कि पहली बार उसने कांग्रेस को 'साफ' कर दिया और इस बार भाजपा को। उत्साहित आप आगामी कुछ चुनावों में उतर सकती है। विपक्षी खेमे में उसकी हैसियत ब़़ढेगी। इशारा नीतीश कुमार और ममता बनर्जी सरीखे नेता पहले ही समर्थन जता कर दे चुके हैं।

बधाई और आश्वासन
-अरविंद से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी है। दिल्ली के विकास के लिए उन्हें केंद्र का पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री का ट्वीट

अरविंद को पूरे नंबर
-अरविंद को पूरे नंबर देती हूं। उम्मीद करती हूं कि उनकी पार्टी अब दिल्ली को बदलेगी और व‌र्ल्ड क्लास सिटी बनाएगी। गरीबों से किए वादे जल्दी से जल्दी पूरे करेगी।

-किरण बेदी, भाजपा की सीएम प्रत्याशी

विधानसभा में दलीय स्थिति
कुल सीटें- 70
आप- 67 [+39]
भाजपा- 03 [-28]
कांग्रेस- 00 [-08]
अन्य - 00 [-03]

2013 : विधानसभा में दलीय स्थिति
भाजपा : 31
आप : 28
कांग्रेस : 08
अन्य : 03

किसको कितना ' मत
पार्टी 2013 2015
भाजपा-- 33.07' 32.40' [-0.67']
आप-- 29.49' 54.00' [+24.51]
कांग्रेस-- 24.55' 09.40' [-15.15']

विधानसभा चुनावों की ऐतिहासिक जीतें
-1989 : सिक्किम - सिक्किम संग्राम पार्टी - 32/32 [100']
-1991 : तमिलनाडु- अन्नाद्रमुक-कांग्रेस गठबंधन - 225/234 [96.15']
--1996 : तमिलनाडु- द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन- 221/234 [94.44']
--2010 : बिहार - जदयू--भाजपा गठबंधन- 206/243 [84.87']

राजनीतिक बयान और ट्वीट्स
'भारी जीत के लिए केजरीवाल और आप को बधाई। अब उन्हें अपने वादों को पूरा करना होगा। क्या इस चुनाव में आरएसएस ने भाजपा का समर्थन किया?'-दिग्विजय सिंह, कांग्रेस

'दिल्ली की जनता को मुबारकवाद। नफरत और घृणा की राजनीति पर समरसता और सौहार्द की विजय। भाजपा दिल्ली हारी है, अब बिहार की बारी है।'-लालू प्रसाद यादव

'शाबाश दिल्ली और शाबाश आम आदमी पार्टी। अरविंद केजरीवाल को अगले पांच साल के लिए शुभकामनाएं।'-उमर अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री

'यह एक ऐतिहासिक दिन हो सकता है। आज हमारी आंखों के सामने इतिहास बन रहा है। इसका निर्माण आम लोगों के खून और पसीने से हो रहा है।'-योगेंद्र यादव, आम आदमी पार्टी

'सात से कम सीट मिलने पर भी भाजपा को विपक्ष का पद दिया जाएगा। लोकतंत्र स्वीकार करने से चलता है।'-कुमार विश्वास, आम आदमी पार्टी

'आप के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता को बधाई। अच्छा करें। आप सभी को शुमकामनाएं।'

-शाजिया इल्मी, भाजपा-

'चौकाने वाला नतीजा। किरण बेदी शासन का अच्छा उदाहरण पेश कर सकती थीं। यह सिर्फ बदकिस्मती है।'-ब्रिज बेदी, किरण बेदी के पति

'दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व का समर्थन कर सही फैसला सुनाया है।

'-चंद्रशेखर राव, मुख्यमंत्री, तेलंगाना

'आम आदमी पार्टी की जीत भारत में लोकतंत्र की महानता को प्रदर्शित करता है।'

चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्रप्रदेश

पढ़ें: आप की ऐतिहासिक जीत में चौंकाने वाला मोड़