विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Blast: साबरमती जेल में डॉ. अहमद सईद की पिटाई, कैदियों के बीच हुई लड़ाई; कई अस्पताल में भर्ती

Published: Tue, 18 Nov 2025 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Nov 2025 10:23 PM (IST)

अहमदाबाद की साबरमती जेल में कैदियों के बीच मारपीट हुई, जिसमें आतंकवादी डॉ. अहमद सईद पर हमला किया गया। गुजरात ...और पढ़ें

साबरमती जेल में कैदियों के बीच मारपीट

साबरमती जेल में कैदियों के बीच मारपीट

HighLights

  1. साबरमती जेल में कैदियों के बीच मारपीट

  2. आतंकवादी डॉ. अहमद सईद पर हमला

  3. घायल आतंकवादी अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद की साबरमती जेल में कैदियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अन्य कैदियों ने आतंकवादी डॉ. अहमद सईद पर हमला किया है।

9 नवंबर को गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की टीम ने हैदराबाद के डॉ. अहमद मोइनुद्दीन सैयद, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के मोहम्मद सुहैल मोहम्मद सलीम खान और शामली के आजाद सुलेमान शेख नाम के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

साबरमती जेल में कैदियों के बीच मारपीट

इन तीनों आतंकियों से पूछताछ में पता चला कि वे देश-विदेश से बड़ी धनराशि जुटाकर भारत में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का एक काफिला जेल में कैदियों के बीच हुई लड़ाई की सूचना मिलने पर घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि लड़ाई किस बात पर हुई थी।

आतंकवादी डॉ. अहमद सईद पर हमला

प्रारंभिक जांच में ATS टीम द्वारा पकड़े गए तीनों आतंकवादी फिलहाल साबरमती जेल में बंद हैं। जहां तीनों आतंकवादियों में से एक का बैरक में एक अन्य कैदी से झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर तीनों कैदी भड़क गए और एक आतंकवादी की पिटाई कर दी।

घायल आतंकवादी अस्पताल में भर्ती

फिलहाल, आंख में चोट लगने के बाद आतंकवादी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उस पर हमला करने वाले तीनों कैदियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जाँच कर रही है।

बता दें कि करीब दस दिन पहले गुजरात एटीएस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गांधीनगर के अडालज टोल प्लाजा के पास हैदराबाद के डॉ. अहमद मोइनुद्दीन सैयद को हथियार के साथ पकड़ा था। तलाशी के दौरान उनकी कार से एक बंदूक, 30 कारतूस और 4 लीटर अरंडी का तेल मिला था।