Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    December 2024 Events: दिसंबर का महीना क्यों है खास, जानिए इस महीने के महत्वपूर्ण इवेंट्स

    By Edited By:
    Updated: Mon, 02 Dec 2024 09:30 PM (IST)

    दिसंबर में बॉलीवुड के दबंग खान का जन्मदिन होता है। इसी महीने में क्रिसमस भी मनाया जाता है। देश के 4 राज्यों की 6 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव भी इसी महीने होना है। वहीं रिटेल और थोक महंगाई के आंकड़े भी आने वाले हैं। दिसंबर के महीने में होने वाले इवेंट्स पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर टिकी है।

    Hero Image
    दिसंबर 2024 में क्या होगा खास। (फोटो: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर महीने की शुरुआत हो गई है। ये महीना न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। जहां पूरी दुनिया इस महीने क्रिसमस का सेलीब्रेशन मनाएगी, वहीं साल का सबसे छोटा दिन भी इसी महीने में पड़ता है। दिसंबर में कई दिग्गज हस्तियों का जन्मदिन और पुण्यतिथि भी है। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण इवेंट होने है। आइए इनपर एक नजर डालते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 दिसंबर: विश्व एड्स दिवस

    2-13 दिसंबर: आरपीएफ एसआई परीक्षा

    3 दिसंबर: भोपाल गैस त्रासदी दिवस, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

    4 दिसंबर: इसरो सोलर मिशन प्रोबा-3 लॉन्च करेगा, भारतीय नौसेना दिवस

    4-6 दिसंबर: मॉनेटरी पॉलिसी बैठक

    5 दिसंबर: महिला वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया में, पुष्पा 2 की रिलीज

    6 दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया-भारत दूसरा टेस्ट, आंबेडकर पुण्यतिथि

    6 दिसंबर: ओटीटी पर जिगरा रिलीज (आलिया भट्ट, वेदांग रैना; नेटफ्लिक्स), ओटीटी पर अग्रि रिलीज (प्रतीक गांधी, सैयामी खेर; अमेजन प्राइम वीडियो)

    7 दिसंबर: सशस्त्र सेना झंडा दिवस

    7-15 दिसंबर: महिला हॉकी जूनियर एशिया कप, मस्कट

    8 दिसंबर: अंडर-19 एशिया कप वनडे, जनरल विपिन रावत पुण्यतिथि

    9 दिसंबर: सोनिया गांधी का जन्मदिन

    10 दिसंबर: मानवाधिकार दिवस, यूजीसी नेट आवेदन की आखिरी तारीख

    11 दिसंबर: ओटीटी पर अमारन रिलीज (साई पल्लवी और

    शिवकार्तिकेयन; नेटफ्लिक्स)

    12 दिसंबर: रिटेल महंगाई के आंकड़े

    13 दिसंबर: ओटीटी पर कंगुवा रिलीज (सूर्या, दिशा पाटनी, बॉबी देओल; प्राइम वीडियो)

    14 दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया-भारत तीसरा टेस्ट, सीटेट परीक्षा

    15 दिसंबर: डब्ल्यूपीएल मिनी ऑक्शन, महिला टीम की वेस्टइंडीज सीरीज

    15 दिसंबर तक: वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप

    16 दिसंबर: विजय दिवस, थोक महंगाई के आंकड़े

    17-18 दिसंबर: फेडरल रिजर्व की बैठक

    18 दिसंबर: अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस

    20 दिसंबर: 4 राज्यों की 6 सीटों के राज्यसभा चुनाव, संसद का शीत सत्र समापन

    20 दिसंबर: ईपीएफओ पेरोल के आंकड़े

    20 दिसंबर: मुफासा : द लॉयन किंग की रिलीज, वनवास की रिलीज; नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा

    21 दिसंबर: साल का सबसे छोटा दिन, जीएसटी काउंसिल बैठक

    23 दिसंबर: किसान दिवस

    25 दिसंबर: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, क्रिसमस

    25 दिसंबर: बेबी जॉन की रिलीज; वरुण धवन, कीर्ति सुरेश

    26 दिसंबर: ऑस्ट्रेलिया भारत चौथा टेस्ट

    27 दिसंबर: सलमान खान का जन्मदिन

    28 दिसंबर: रतन टाटा की जयंती

    29 दिसंबर: प्रो कबड्डी लीग फाइनल, पुणे