विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में बुखार से बच्चों की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Wed, 19 Jun 2019 01:33 AM (IST)

बिहार में एक्यूट एंसिफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) ने महामारी का रूप धारण कर लिया है और अभी तक सौ से ज्यादा बच्चों की जान इस बीमारी से जा चुकी है।

बिहार में बुखार से बच्चों की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
बिहार में बुखार से बच्चों की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार में एक्यूट एंसिफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से हो रही बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट मे एक जनहित याचिका दाखिल हुई जिसमें राज्य और केन्द्र सरकार को इलाज के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिये जाने की मांग की गई है। इस याचिका पर बुधवार को कोर्ट से शीघ्र सुनवाई की मांग भी हो सकती है।

दाखिल जनहित याचिका मे कहा गया है कि बिहार सरकार बीमारी को फैलने से रोकने में नाकाम रही है इसलिए कोर्ट और केन्द्र सरकार मामले में दखल दे। कहा गया है कि बिहार सरकार और केन्द्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह प्रभावितों के इलाज के लिए बिहार मे करीब 500 आईसीयू और मोबाइल आइसीयू की व्यवस्था करे।

बिहार सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह आदेश जारी करे जिसमें निजी अस्पतालों को बीमार बच्चो का मुफ्त में इलाज करने को कहा जाए। यह भी मांग की गई है कि इस बीमारी से जिन बच्चों की मौत हो गई है उनके पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिया जाए।

मालूम हो कि बिहार में एक्यूट एंसिफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) ने महामारी का रूप धारण कर लिया है और अभी तक सौ से ज्यादा बच्चों की जान इस बीमारी से जा चुकी है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप