विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टला नहीं है चक्रवात 'मुरासु' का खतरा, आंध्र प्रदेश के बाद इन राज्यों में मचाएगा तबाही; दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:58 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 08:35 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'मुरासु' आंध्र प्रदेश तट से टकराकर आगे बढ़ा है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

मुरासु तूफान आंध्र प्रदेश तट से टकराकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा (AI जेनेरेटेड)

मुरासु तूफान आंध्र प्रदेश तट से टकराकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा (AI जेनेरेटेड)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार तड़के यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराकर आगे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया।

लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही। IMD ने बताया कि आगे चलाकर यह तूफान कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और कई जगहों पर भारी बारिश करेगा।

इसकी वजह से आंध्र प्रदेश और उससे सटे तेलंगाना के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बुधवार यानी 4 नवंबर को इन दोनों इलाकों के साथ रायलसीमा, दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश

छत्तीसगढ़ का मौसम अब बदला हुआ नजर आ रहा है। चक्रवाती तूफान मुरासु की वजह से राज्य में मौसमी हालात पूरी तरह बदल गए हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को 19 जिलों और बुधवार को 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का अनुमान है।

विभाग के अनुसार मंगलवार देर रात तक राज्य के दक्षिणी व मध्य भागों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए संबंधित जिलों को चेतावनी दी गई है।

IMD के मुताबिक 3 से 4 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा, कभी-कभी 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना बनी हुई है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के अलावा चक्रवात मुरासु का असर तमिलनाडु में भी दिखा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 7 से 11 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं ओडिशा और बंगाल में भी 3 और 4 नवंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई हा।

इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3 से 9 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा सिक्किम में 3-4 नवंबर झारखंड में 5 से 7 नवंबर को बारिश होने की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल क्या रहेगा?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 3 से 6 नवंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी भारत के बाकी इलाकों की तरह मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्की धुंध छा सकती है।

दिल्ली में दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो शाम और रात होते-होते धीमी पड़ जाएंगी।

यह भी पढ़ें- बंगाल में मुरासु तूफान का नहीं होगा असर, तीन दिनों में गिरेगा तापमान

यह भी पढ़ें- Cyclone alert: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया 'मुरासु', 110 की रफ्तार से चली हवा; ओडिशा समेत कई राज्यों में अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।