विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyclone Asani Updates: 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा 'असानी', भारी बारिश की चेतावनी, जानें- किन राज्यों में होगा असर

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 09 May 2022 06:54 AM (IST)Updated: Mon, 09 May 2022 11:35 AM (IST)

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में असानी के भीषण चक्रवात के रूप में तब्दील होने की आशंका है। ...और पढ़ें

असानी चक्रवात के कारण मछुआरों को समुद्र की ओर नहीं जाने की सलाह (फाइल फोटो)
असानी चक्रवात के कारण मछुआरों को समुद्र की ओर नहीं जाने की सलाह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा 'असानी' चक्रवात के अगले 24 घंटे में ओडिशा समुद्र तट पहुंचने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर ओडिशा व आंध्र प्रदेश के साथ झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों में रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि चक्रवात 'आसनी' वर्तमान में दक्षिण पूर्व अंडमान में है जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 10 मई तक उसी दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। बाद में, यह विशेष रूप से ओडिशा के समानांतर आगे बढ़ेगा। 11 मई शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुँचेगा।

जानें- कहां पहुंचा चक्रवात

मौसम विज्ञान विशेषज्ञ उमाशंकर दास ने कहा है कि चक्रवात असानी पिछले 6 घंटे से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा में गति कर रहा है, चक्रवात असानी पुरी से दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा में 680 किमी व विशाखापट्टनम से दक्षिण पूर्व दिशा में 580 किमी की दूरी पर है, अगले 48 घंटे में चक्रवाती तूफान के कमजोर होने की संभावना है। मंगलवार की शाम तक चक्रवात असानी उत्तर आंध्र प्रदेश व ओडिशा के समीप समुद्र में पहुंचेगा, हालांकि यहां से यह उत्तर पूर्व की दिशा में आगे बढ़ जाएगा। ओडिशा में स्थल भाग से नहीं टकराएगा। हालांकि चक्रवात के प्रभाव से दो दिन तटीय ओडिशा में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी, ऐसे में सभी बंदरगाहों में एक नंबर खतरे का निशान लगा दिया गया है। इसके प्रभाव से सोमवार से ओडिशा व आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में समुद्र अशांत रहेगा, मंगलवार शाम को हल्की बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह चक्रवात ओडिशा में स्थल भाग से नहीं टकराएगा। हालांकि, चक्रवात के प्रभाव की आशंका को देखते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10, 11 और 12 मई को तटीय ओडिशा में तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी बंदरगाहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही नौ से 11 मई तक मछुआरों को समुद्र की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से नौ मई से ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में सागर अशांत रहेगा। वहीं, 10 मई शाम को हल्की बारिश होगी। हालांकि, इस दौरान ओडिशा के गजपति, गंजाम एवं पुरी जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। 11 मई को गंजाम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर एवं कटक जिले में भी भारी बारिश होगी। इसी तरह 12 मई को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर जिले में भारी बारिश होगी। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

पश्चिम बंगाल में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 घंटों तक पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली और पश्चिम मिदनापुर जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है। आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

अभी 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ उमाशंकर दास ने बताया कि असानी वर्तमान समय में 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा में गति कर रहा है। वर्तमान समय में चक्रवात पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किलोमीटर और विशाखापट्टनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि 10 मई की शाम तक यह उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के पास समुद्र तक पहुंचेगा, हालांकि यहां से रिकर्व कर उत्तर-उत्तर पूर्व की दिशा में आगे बढ़ जाएगा। उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में असानी के आगे बढ़ने की संभावना प्रबल है।

70-80 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही समुद्री हवा 

दास के अनुसार चक्रवात असानी के प्रभाव से समुद्र में इस समय 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। रुक-रुककर इसकी रफ्तार 90 किलोमीटर तक पहुंच जा रही है।

यहां देखने को मिलेगा असर

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तूफान का असर दक्षिण पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में, कार निकोबार (निकोबार द्वीप समूह) से लगभग 610 किमी उत्तर-पश्चिम में, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीप समूह) से 500 किमी पश्चिम में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 810 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी (ओडिशा) से 880 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में देखने को मिलेगा।  पुरी से करीब 920 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने रहने के दौरान असानी एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह सिस्टम 11 मई को चक्रवाती तूफान के रूप में गंजम और पुरी के बीच तट के सबसे करीब होगा।

श्रीलंका ने दिया है तूफान को 'असानी' नाम 

इस बार श्रीलंका ने इस चक्रवात का 'असानी' नाम रखा है। वहां की भाषा में असानी का मतलब क्रोध है। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की पहल पर आठ देशों ने वर्ष 2004 से तूफानों के नामकरण की व्यवस्था शुरू की। इन देशों में बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, थाईलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। चक्रवातों के नाम आपसी सहमति और समझौते के तहत रखे जाते हैं। अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार, सदस्य देशों के नाम के पहले अक्षर के अनुसार उनका क्रम तय किया गया है। सभी देश पहले ही चक्रवातों के नाम तय कर इसे संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी 'डब्ल्यूएमओ' को भेज देते हैं। तूफान की गति उसके प्रभाव को देखते हुए देशों द्वारा दिए गए नामों में से एक नाम उस तूफान का रख दिया जाता है।

पूर्वी उप्र के इन जिलों में तूफान की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई। 11 और 12 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में चमक के साथ तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वी उप्र में 14 मई तक बूंदाबांदी की संभावना है। गोरखपुर में रविवार को 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी जिलों में शुष्कता रहेगी। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में आया असानी चक्रवाती तूफान 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हुए उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके अगले 12 घंटों में और तीव्र होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया समेत आसपास के पूर्वी जिलों में 14 मई तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

Koo App

Super Cyclonic Storm ‘Asani’ over Southeast & adjoining Westcentral Bay of Bengal (BoB), near lati 13.0°N & long 87.5°E, about 570 km west-northwest of Port Blair to move northwestwards till 10 May night & reach Westcentral & adjoining Northwest BoB off North AP & Odisha coast

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 9 May 2022