Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Manipur: CRPF जवान ने कैंप में अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद खुद को मारी गोली, तीन की मौत; आठ घायल

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 11:15 PM (IST)

    मणिपुर में एक कैंप एक सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में दो लोगों का मौत हुई है आठ अन्य घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन में लग गई।जवान बल की 120वीं बटालियन का था।

    Hero Image
    सीआरपीएफ जवान ने कैंप में की फायरिंग। (फोटो- वीडियोग्रैब)

    एएनआई, इंफाल पश्चिम। मणिपुर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग में एक शिविर के अंदर गोलीबारी की।

    इस गोलीबारी में उसके दो साथियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।

    जानकारी के अनुसार कैंप के ही एक सीआरपीएफ जवान ने इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग में बल के शिविर में रात करीब 8 बजे अपने सर्विस हथियार से गोली चलाई और फिर खुद को भी गोली मार ली। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि जवान बल की 120वीं बटालियन का था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायल जवानों को इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।

    मणिपुर पुलिस ने क्या कहा?

    मणिपुर पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आज रात लगभग 8 बजे, इम्फाल पश्चिम जिले के अंतर्गत लामसांग में एक सीआरपीएफ कैंप के अंदर एक संदिग्ध भाईचारे की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही सीआरपीएफ के 02 साथियों पर गोली चला दी, जिसमें 08 अन्य घायल हो गए। बाद में, उसने सर्विस हथियार का उपयोग करके खुदकुशी कर ली। ये जवान एफ-120 कॉय सीआरपीएफ के थे। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

    मणिपुर में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन

    बता दें कि आज से ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। इससे पहले राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पार्टी विधायकों के साथ कई दौर की चर्चा की है, लेकिन अब भी गतिरोध बरकरार है। पिछले दो दिन में संबित राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से दो बार मिल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Manipur President Rule: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र का बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें; गुजरात में UCC को लेकर तैयारियां शुरू, ड्राफ्ट तैयार करने के लिए दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग