विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में राजनीतिक विश्वास का संकट : राजनाथ सिंह

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Thu, 11 Dec 2014 02:33 PM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2014 03:08 PM (IST)

धनबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को भूली में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

धनबाद। धनबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को भूली में सभा की। सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भूली की समस्याओं का निदान होगा।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजाद भारत में जितने भी चुनाव हुए और जितने भी आश्वासन दिये गए उनमें से आधे भी पूरे होते तो भारत विश्व में सबसे शक्तिशाली देश बन गया होता। उन्होंने कहा कि नेताओं ने आश्वासन तो बहुत दिया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। इसके चलते देश में राजनीतिक विश्वास का संकट पैदा हो गया है।

पढ़ें - अटल के सपनों का झारखंड बनाने के लिए दें साथ : शाह

पढ़ें - भाजपा का उल्टा पड़ सकता है गैर आदिवासी सीएम का दांव