विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid Cases in India: देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज फिर सामने आए 600 से ज्यादा मामले, एक्टिव केस 4 हजार के पार

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Mon, 25 Dec 2023 12:22 PM (IST)

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले सामने आए हैं जिसमें ज्यादातर मामले कोविड-19 के सब वेरिएंट J.1 ...और पढ़ें

देश में वर्तमान में कोविड मामलों की संख्या 4,50,09,248 (4.50 करोड़) है।
देश में वर्तमान में कोविड मामलों की संख्या 4,50,09,248 (4.50 करोड़) है।

पीटीआई, नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें ज्यादातर मामले कोविड-19 के सब वेरिएंट J.1 के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 628 नए कोविड-19 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4054 तक पहुंच गई है।

सोमवार को सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में केरल में एक नई मौत के साथ कुल मौतें 5,33,334 (5.33 लाख) दर्ज की गईं। देश में वर्तमान में कोविड मामलों की संख्या 4,50,09,248 (4.50 करोड़) है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,860 (4.44 करोड़) हो गई है, जबकि राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 220.67 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Covid 19 JN1 Variant: भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए छह सौ से ज्यादा संक्रमित, डब्ल्यूएचओ ने कोरोना पर निगरानी बढ़ाने को कहा

यह भी पढ़ें: Covid-19: कोरोना के JN.1 वैरिएंट से बढ़ रही WHO की टेंशन, सभी देशों को अलर्ट होने का किया आग्रह