Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Covid 19 Vaccination: आरोग्य सेतु एप देगा टीके और टीकाकरण की सारी जानकरी

    By Arun kumar SinghEdited By:
    Updated: Thu, 11 Feb 2021 10:05 PM (IST)

    इस एप से यह जान सकेगा कि उसके टीकाकरण का नंबर कब आएगा। टीका लगवाने के बाद आरोग्य सेतु से सर्टिफिकेट को भी डाउनलोड किया सकेगा। आरोग्य सेतु से यह जानकारी मिलने लगी है कि देश में हर रोज किन राज्यों में कितने लोगों को टीका लगाया गया।

    Hero Image
    आरोग्य सेतु एप अब कोरोना के टीके और टीकाकरण की पूरी जानकारी देगा

    नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। आरोग्य सेतु एप अब कोरोना के टीके और टीकाकरण की पूरी जानकारी देगा। आरोग्य सेतु को टीका पंजीयन वाले एप कोविन से जोड़ दिया गया है। आइटी मंत्रालय के मुताबिक आरोग्य सेतु एप को अपडेट किया जा रहा है। अब कोई भी व्यक्ति इस एप से यह जान सकेगा कि उसके टीकाकरण का नंबर कब आएगा। टीका लगवाने के बाद आरोग्य सेतु से सर्टिफिकेट को भी डाउनलोड किया सकेगा, जिसे डिजिलॉकर में रखा जा सकता है। आरोग्य सेतु से यह जानकारी मिलने लगी है कि देश में हर रोज किन राज्यों में कितने लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक आरोग्य सेतु एप को अपडेट किया जा रहा है। इससे यह भी पता चल सकेगा कि किसने टीका लगवाया है या नहीं। अगर किसी ने एक टीका लगवा कर दूसरा नहीं लगवाया तो इसकी जानकारी भी एप देगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविन ऐप करना होगा डाउनलोड

    ज्ञात हो कि टीकाकरण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन नाम का एक ऐप बनाया है। उसे आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। ऐप को डाउनलोड करने के बाद पंजीकरण मॉड्यूल के तहत लोग कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

    जानें कोविन एप में क्‍या हैं 5 मॉड्यूल

    - कोविन एप से टीकाकरण की प्रक्रिया, प्रशासनिक क्रियाकलापों, टीकाकरण कर्मियों और उन लोगों के लिए एक मंच की तरह काम करेगा, जिन्हें वैक्सीन लगाई जानी है। कोविन ऐप में 5 मॉड्यूल हैं। पहला प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल।

    - प्रशासनिक मॉड्यूल उन लोगों के लिए है जो टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस मॉड्यूल के जरिए वे सेशन तय कर सकते हैं, जिसके जरिए टीका लगवाने लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिल जाएगी।

    - रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल उन लोगों के लिए होगा जो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।

    - टीकाकरण मॉड्यूल उन लोगों की जानकारियां को वेरिफाई करेगा, जो टीका लगवाने के लिए अपना रजिट्रेशन करेंगे और इस बारे में स्टेटस अपडेट करेगा।

    - लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल के जरिए टीकाकरण के लाभान्वित लोगों को मैसेज भेजे जाएंगे। साथ ही इससे क्यूआर कोड भी जनरेट होगा और लोगों को वैक्सीन लगवाने का ई-प्रमाणपत्र मिल जाएगा।

    - रिपोर्ट मॉड्यूल के जरिए टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट तैयार होंगी, जैसे टीकाकरण के कितने सेशन हुए, कितने लोगों को टीका लगा। कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन के बावजूद टीका नहीं लगवाया।

     

    comedy show banner
    comedy show banner