Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Updates: देश में 53 हजार के पार हुई एक्टिव केसों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले 10,753 मामले

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 10:15 AM (IST)

    देश में कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में कमी आई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10753 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 53720 हो गई है।

    Hero Image
    Coronavirus Updates: देश में 50 हजार के पार पहुंची एक्टिव केसों की संख्या (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

    नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में कमी आई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,753 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 53,720 हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 घंटे में हुई 27 लोगों की मौत

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 27 मौतें हुई हैं। इनमें दिल्ली में छह, महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत दर्ज की गई है। वहीं, केरल में छह मौतें भी शामिल हैं। देश में मरने वालों की संख्या 5,31,091 हो गई है।

    एक दिन पहले मिले थे 11 हजार केस

    बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 11,109 नए मामले मिले थे। शुक्रवार को कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें दिल्ली और राजस्थान से तीन-तीन और छत्तीसगढ़ और पंजाब में दो-दो मौतें हुई थी। साथ ही हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से एक-एक मौत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में मिले केस के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई है।

    साथ ही देश में दैनिक सकारात्मकता दर 6.78 और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.49 दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.12 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.69 दर्ज की गई है।

    देश में अब तक 4 करोड़ लोग हुए संक्रमित

    एक दिन पहले दैनिक संक्रमण दर 5.01 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.29 प्रतिशत दर्ज की गई थी। बताते चलें कि इस वायरस से अब तक देश में 4,47,97,269 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.11 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देश में अब तक कोरोनारोधी टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner