विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR द्वितीय चरण में 50.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित, चार दिसंबर तक जारी रहेगी प्रक्रिया

Published: Wed, 19 Nov 2025 01:50 AM (IST)

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में ...और पढ़ें

SIR द्वितीय चरण में 50.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित (सांकेतिक तस्वीर)

SIR द्वितीय चरण में 50.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. एसआइआर प्रक्रिया का दूसरा चरण चार नवंबर को गणना प्रपत्र बांटने से शुरू हुआ था

  2. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं

पीटीआई, नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 50.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं।

एसआइआर प्रक्रिया का दूसरा चरण चार नवंबर को गणना प्रपत्र बांटने से शुरू हुआ था। यह प्रक्रिया चार दिसंबर तक जारी रहेगी।

निर्वाचन आयोग ने अपने दैनिक एसआइआर बुलेटिन में बताया कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50.25 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। दूसरे शब्दों में, 50.97 करोड़ मतदाताओं में से 98.54 प्रतिशत को आंशिक रूप से भरे हुए फार्म प्राप्त हुए हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बंगाल, पुडुचेरी, अंडमाना-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है।

इनमें से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में भी 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे और निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पूर्वोत्तर के इस राज्य में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कराने की घोषणा की।