Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 2 लाख 64 हजार नए मामले, 24 घंटे में ठीक हुए एक लाख से ज्यादा लोग

    Coronavirus Updates देश में कोरोना संक्रमण के आज दो लाख 64 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं ओमिक्रोन मरीजों की संख्या अब 5753 हो गई है।

    By Manish NegiEdited By: Updated: Fri, 14 Jan 2022 09:25 AM (IST)
    Hero Image
    देश में ढाई लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले

    नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेलगाम हो गई है। बीते 24 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज कोरोना के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात रही कि इस दौरान 1,09,345 ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या सक्रिय 12,72,073 हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल के मुकाबले 6.7% नए केस

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में गुरुवार के मुकाबले आज 6.7% ज्यादा केस सामने आए हैं। गुरुवार को देश में 2,47,417 मामले सामने आए थे जबकि आज ये संख्या 2,64,202 हो गई है। यानी कल के मुकाबले संक्रमितों की मामले 16,785 बढ़े हैं।

    ओमिक्रोन मरीजों की संख्या भी बढ़ी

    डेली पाजिटिविटी रेट बढ़कर 14.78% हो गया है। वहीं, ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 5,753 हो गई है।