Coronavirus India: देश भर में अब तक 1.18 लाख से अधिक मामले आए, 3583 मरीजों की मौत
Coronavirus India देश में पिछले 24 घंटों में कुल 6088 नए मामले सामने आए हैं इस दौरान 148 लोगों की मौत हुई है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। Coronavirus India, देश भर में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.18 लाख से अधिक हो गई है, वहीं अब तक करीब 3600 लोगों की मौत भी हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में देश में रिकॉर्ड 6 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान करीब 150 की मौत हुई है। यह भारत में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।
पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड मामले आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कुल 6088 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 148 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई 148 मौतों में से 64 महाराष्ट्र में, 24 गुजरात में, 18 दिल्ली, 11 उत्तर प्रदेश, सात तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल से छह, तेलंगाना से पांच, राजस्थान से चार, मध्य प्रदेश से तीन, दो जम्मू और कश्मीर से और एक बिहार, ओडिशा, हरियाणा और पंजाब से हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार(22 मई) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल 1,18,447 मामले सामने आ चुके हैं।वहीं देश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3583 तक पहुंच गया है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में फिलहाल 66330 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इसके अलावा 48,534 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित
महाराष्ट्र 41,642 मामलों के साथ सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद तमिलनाडु (13,967 मामले), गुजरात (12,905 मामले), और दिल्ली (11,659 मामले) हैं। राजस्थान में 6,227 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3,485 लोग ठीक हो चुके है, जबकि 151 की मौत हो गई है, मध्य प्रदेश में 5,981 मामले आए हैं, जिनमें 2,843 मरीज ठीक हो चुके हैं और 270 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में 5,515 COVID-19 पॉजिटिव केस हैं। केरल में 690 लोगों को कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है। लद्दाख ने 44 कोरोनोवायरस मामलों की पुष्टि की है, 1,449 लोग जम्मू-कश्मीर में वायरस से संक्रमित हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।