Coronavirus India: एक्टिव केस के करीब पहुंचा डिस्चार्ज मरीजों का आंकडा, 48 फीसद से अधिक मरीज हुए ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 9987 मामले सामने आए और 331 लोगों की मौत हो गई। अब एक्टिव केस के करीब डिस्चार्ज मरीजों की संख्या हो गई है।
नई दिल्ली, एजेंसियां। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 9987 मामले सामने आए और 266 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक 2,66,598 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,29,917 एक्टिव केस है और 1,29,215 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 7466 लोगों की मौत हो गई है।
यानी अब एक्टिव केस के करीब डिस्चार्ज मरीजों की संख्या हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस प्रकार से अब तक 48.47 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार दुनियाभर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले वाले देशों में भारत पांचवें नंबर पर है। अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन इस मामले में भारत से आगे हैं।
पिछले 24 घंटों में 266 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटों में 266 लोगों की मौत में से 109 महाराष्ट्र में, दिल्ली में 62, गुजरात में 31, तमिलनाडु में 17, हरियाणा में 11, पश्चिम बंगाल में नौ, उत्तर प्रदेश में आठ, राजस्थान में छह, जम्मू और कश्मीर में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश और पंजाब में दो-दो और बिहार और केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अभी तक 88,528 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 44,384 एक्टिव केस है। 40,975 मरीज ठीक हो गए हैं और 3169 की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 33,229 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 15,416 एक्टिव केस हैं। 17,527 मरीज ठीक हो गए हैं और 286 मरीजों की मौत हो गई है। दिल्ली में अब तक 29,943 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 17,712 एक्टिव केस हैं। 11,357 मरीज ठीक हो गए हैं और 874 मरीजों की मौत हो गई है। गुजरात में 20545 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5309 एक्टिव केस हैं और 13,956 मरीज ठीक हो गए हैं। 1280 मरीजों की मौत हो गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।