Coronavirus Deaths in World: चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा मौत, जानें पूरे विश्व का आंकड़ा
वुहान शहर में पहला मामले समाने आने के बाद कोरोना वायरस ने विश्व के 70 से ज्यादा देशों में अपना पैर पसार दिया है। चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 79 लोगों की मृत्यु हुई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में पहला मामले समाने आने के बाद कोरोना वायरस ने विश्व के 70 से ज्यादा देशों में अपना पैर पसार दिया है। चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) के मुताबिक चीन में 2,981 मौतों के बाद इटली में सबसे ज्यादा 79 लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि यहां 2,502 मामले सामने आए हैं।
सीएनए के मुताबिक इसके बाद ईरान में 77 लोगों की मौत हुई है और 2,336 मामले सामने आए हैं। वहीं कोरिया में 32 लोगों की मौत हुई है। जबकि चीन 80,270 के बाद सबसे ज्यादा मामला यहीं सामने आई है। यहां अभी तक 5,328 मामलों की पुष्टि हुई है।
अन्य किसी भी देश में 10 से ज्यादा लोगों की मौत नहीं
सीएनए के मुताबिक इन देशों के अलावा अन्य किसी भी देश में 10 से ज्यादा लोगों की मौत नहीं हुई है। ईरान के बाद सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई है। यहां अभी तक 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 105 मामले सामने आए हैं। वहीं जापान में 12 लोगों की मौत हुई है। इसमें डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर छह मौतें शामिल हैं। यहां 1000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। फ्रांस में 4 लोगों की मौत हुई है। 212 मामले सामने आए हैं।
इन देशों में पांच से कम लोगों की मौत
सीएनए के अनुसार इसके अलावा हांगकांग में दो लोगों की मौत हुई है। यहां 100 मामले सामने आए हैं। वहीं थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, इराक, ताइवान और फिलीपींस में एक-एक लोगों की मौत हुई है। थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 43 मामले सामने आए हैं। स्पेन में 151 मामले सामने आए हैं। इराक में 31 मामले सामने आए हैं। ताइवान में 42 और फिलीपींस में 3 मामले सामने आए हैं।
जर्मनी में 240 और सिंगापुर में 110 मामले सामने आए, लेकिन एक भी मौत नहीं
सीएनए के मुताबिक जर्मनी में एक भी मौत नहीं हुई है। जबकि यहां 240 मामले सामने आए हैं। सिंगापुर में 110 मामले सामने आए हैं, लेकिन एक भी मौत नहीं हुई है। भारत में भी 28 मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन किसी की मौत की खबर नहीं है।