Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Corona Epidemic: कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर लगा ब्रेक, बढ़ती गई जांच, घटता गया संक्रमण

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Mon, 24 May 2021 12:21 AM (IST)

    कोरोना महामारी की दूसरी लहर से देश को अब कुछ राहत मिलने लगी है। कोरोना संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। लगातार जांच बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के ...और पढ़ें

    Hero Image
    एक दिन में रिकॉर्ड 21 लाख से अधिक लोगों का किया गया कोरोना टेस्ट।

    जेएनएन, नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से देश को अब कुछ राहत मिलने लगी है। कोरोना संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले सात दिन में ही संक्रमण दर छह फीसद कम हुई है। गौर करने की बात यह है कि ऐसा तब हुआ है, जबकि लगातार जांच बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान ही रिकॉर्ड 21 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जांच का दायरा युद्धस्तर पर बढ़ाया गया

    पिछले साल कोरोना महामारी के सामने आने के बाद से ही जांच पर जोर दिया गया। इसकी वजह यह थी कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जितनी जल्दी पहचान होगी, उतना ही संक्रमण का प्रसार रुकेगा। महामारी की दूसरी लहर में यह और भी अहम हो गई, क्योंकि संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा था। इसलिए सरकार ने जांच को बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया। इसके लिए प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई गई, जिसके नतीजे हमारे सामने हैं।

    कोरोना संक्रमण दर 11.34 फीसद, सात दिन में संक्रमण दर में छह फीसद की गिरावट

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21,23,782 नमूनों की जांच की गई है और संक्रमण दर 11.34 फीसद है। जबकि, 17 मई को 15,73,515 नमूनों की जांच की गई थी तो उस दिन संक्रमण दर 17.80 फीसद थी। इस तरह जांच बढ़ने के बावजूद संक्रमण दर में छह फीसद की गिरावट हुई है, जो सुधरते हालात का संकेत है। देश भर में अब तक कुल 32.86 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। अगर हम पिछले सात दिनों की ही बात करें तो इस दौरान रोजाना नमूनों की जांच में वृद्धि हुई और संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है।

    संक्रमण दर में यूं हुई गिरावट

    दिनांक     संक्रमण दर (प्रतिशत में)    जांच (लाख में)

    23 मई          11.34                              21.23

    22 मई          12.45                             20.46

    21 मई          12.59                             20.41

    20 मई          13.44                            20.55

    19 मई          13.31                            20.08

    18 मई         14.10                            18.69

    17 मई        17.80                             15.73