विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना के मामले के लिए अटार्नी जनरल से मांगी सहमति

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Tue, 18 Aug 2020 06:15 AM (IST)

स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग करते हुए याचिकाकर्ता ऊषा शेट्टी ने एक फरवरी को मुंबई कलेक्टिव के एक कार्यक्रम में दिये बयान को आधार बनाया है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना के मामले के लिए अटार्नी जनरल से मांगी सहमति
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना के मामले के लिए अटार्नी जनरल से मांगी सहमति

 नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। वकील प्रशांत भूषण पर अवमानना का मामला चल ही रहा है कि वहीं अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरु करने की मांग शुरू हो गई है। याचिका पर अटार्नी जनरल केके. वेणुगोपाल से सहमति मांगी गई है। कानून के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करने के लिए अटार्नी जनरल से सहमति लेनी होती है या फिर कोर्ट मामले पर स्वत: संज्ञान ले। प्रशांत भूषण के मामले में कोर्ट ने याचिका पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना कार्यवाही शुरू की थी।

न्यायालय की छवि खराब करने वाला बयान 

स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग करते हुए याचिकाकर्ता ऊषा शेट्टी ने एक फरवरी को मुंबई कलेक्टिव के एक कार्यक्रम में दिये बयान को आधार बनाया है। उस बयान में स्वरा ने न्यायपालिका पर टिप्पणी की थी जिसे याचिका में न्यायालय की छवि खराब करने वाला बताया गया है। 

पिछले दिनों ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स का एक समूह उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगा। ट्विटर पर एक वीडियो वायरल होने लगा। इसमें स्वरा भास्कर किसी रैली या एकत्रित भीड़ को संबोधित करती नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के जरिए उन पर दिल्ली में दंगे फैलाने का आरोप लगाया गया। बाद में स्वरा ने इस मामले में जवाब भी दिया था। 

लगातार मुखर रही हैं स्वरा

ज्ञात रहे कि स्वरा भास्कर सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर काफी मुखर रही हैं। वह सोशल मीडिया अकाउंट से इन मुद्दों पर खुल राय रखती रही हैं। इसके अलावा स्वरा इस वक्त घरों से दूर फंसे प्रवासी मजदूरों की भी मदद कर रही हैं। इसके लिए वह सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं। उन्होंने दिल्ली में फंसे कई लोगों को घर पहुंचाने का काम किया है। इसके अलावा वह लोगों को चप्पल भी बांट रही हैं।