Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांवों से शहरों में लोगों के पलायन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जमकर साधा निशाना

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 11:32 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि आजादी के बाद गांवों से शहरों की ओर बड़े पैमाने पर लोगों के पलायन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। वह तेलंगाना में राज्य भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के तहत निजामाबाद में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश में किसानों की स्थिति अच्छी नहीं है।

    Hero Image
    तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि आजादी के बाद गांवों से शहरों की ओर बड़े पैमाने पर लोगों के पलायन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। वह तेलंगाना में राज्य भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के तहत निजामाबाद में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गडकरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश में किसानों की स्थिति अच्छी नहीं है। इसका कारण है कि 1947 में जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने और कांग्रेस सरकार आई। नेहरू ने हमसे कई वादे किए थे लेकिन आजादी के बाद ग्रामीणों, गरीबों, मजदूरों और किसानों का कल्याण नहीं हो सका। तब गांधीजी कहा करते थे कि हमारी 90 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है लेकिन अब महज 65 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। यह कांग्रेस पार्टी की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद से गांवों, गरीबों, मजदूरों और किसानों की प्रगति को महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि नेता अपने भाषणों में कश्मीर से कन्याकुमारी का जिक्र करते थे लेकिन राजग सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़कें बनाईं। उन्होंने लोगों से युवाओं के लिए नौकरी, किसानों के कल्याण और महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए भाजपा का समर्थन करने की अपील की।