विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: तेलंगाना के गोलापल्ली में राहुल गांधी ने लगाई दौड़, देखें वीडियो

By Nidhi AvinashEdited By:
Published: Sun, 30 Oct 2022 08:02 AM (IST)

Bharat Jodo Yatra 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना के गोलापल्ली से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना के गोलापल्ली से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के गोलापल्ली से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू की। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 53वां दिन है। इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने तेलंगाना के महबूबनगर शहर के धर्मपुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी।

राहुल ने यात्रा की समाप्ति से पहले जडचेरला एक्स रोड जंक्शन पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया था। इस यात्रा में राहुल के साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान अभिनेत्री पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के कई छात्र भी राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए थे।

आदिवासियों के साथ नृत्य में शामिल हुए राहुल गांधी

तेलंगाना में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने नृत्य कौशल से सभी को चौंका दिया। शनिवार को, राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह तेलंगाना में आदिवासी समुदायों के सदस्यों के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं।

तेलंगाना के भद्राचलम में आदिवासियों के साथ कोम्मू कोया प्राचीन कला रूप नृत्य में भाग लेने के दौरान राहुल ने आदिवासी टोपी पहनी थी। उन्होंने इस डांस की वीडियो ट्विटर पर भी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, "हमारे आदिवासी हमारी कालातीत संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। कोम्मू कोया आदिवासी नर्तकियों के साथ मेल खाते कदमों का आनंद लिया। उनकी कला उनके मूल्यों को व्यक्त करती है, जिसे हमें सीखना और संरक्षित करना चाहिए।"

Chhath Puja 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, कहा- आलोकित रहे हर किसी का जीवन

Indigo Flight: दिल्ली से बेंगलुरु इंडिगो विमान का एक इंजन बंद होने के बाद लगी थी आग, जांच में हुआ खुलासा

भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बीते रविवार ब्रेक लग गया था। सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए दिल्ली जाना पड़ा था। जिसके कारण तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा रुकी रही। हालांकि, 27 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरु हो गई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। ये अगले साल कश्मीर में खत्म होगा। यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल सबसे लंबा मार्च है। तमिलनाडु में हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रा पहले ही केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है।

Chhath Puja 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, कहा- आलोकित रहे हर किसी का जीवन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।