विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैंने कुछ कहा, कोई इशारा किया...', बीजेपी में जाने के सवाल पर कमलनाथ का आया पहला रिएक्शन

Published: Tue, 27 Feb 2024 12:46 PM (IST)

कांग्रेस के पुराने नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बागी होने की अटकलें काफी समय तक चलती रही हैं। ...और पढ़ें

बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों पर कमलनाथ का पहला बयान (फाइल फोटो)
बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों पर कमलनाथ का पहला बयान (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने विराम लगाते हुए कहा कि यह महज अफवाह है, लेकिन अब खुद कमलनाथ का बयान सामने आया है।

दरअसल, अटकलों के बीच कमलनाथ ने बीजेपी जॉइन करने के सवालों पर सवालिया लहजे में ही जवाब देते हुए कहा कि क्या कभी मेरे मुंह से सुना कि मैं कहीं जा रहा हूं।

कमलनाथ का पहल बयान आया

खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान सामने आया है। गौरतलब है कि मंगलवार (27 फरवरी) कमलनाथ चार दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा, "क्या आपने कभी मेरे मुंह से यह सुना है? आप (मीडिया) यह खबर चलाते हैं और फिर मुझसे इसके बारे में पूछते हैं। पहले, आपको (मीडिया) इसका खंडन करना चाहिए।"