Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तिरंगा मास्क' पर कांग्रेस नेता दिगंबर कामत का आग्रह, 'सभी राज्यों में बैन करने के निर्देश दें पीएम'

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Thu, 13 Aug 2020 08:32 AM (IST)

    कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने तिरंगा फेस मास्क को लेकर आपत्ति जताई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे बैन करने का आग्रह किया है।

    'तिरंगा मास्क' पर कांग्रेस नेता दिगंबर कामत का आग्रह, 'सभी राज्यों में बैन करने के निर्देश दें पीएम'

    पणजी, एएनआइ। कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तिरंगा मास्क को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया है। दरअसल बाजारों में इन दिनों कई तरह के मास्क मौजूद हैं, और आजकल स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए तिरंगे वाले मास्क भी बाजारों में बिकने लगे हैं। इन मास्क पर भारत के राष्ट्रीय झंडे के तीनों रंग के साथ बीच में अशोक चक्र बना है। कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने इन मास्क को लेकर आपत्ति जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेता ने पीएमओ को टैग करते हुए एक ट्वीट किया और आग्रह किया कि इस तरह के मास्क को सभी राज्यों में बैन किया जाए। उन्होंने कहा, "मैं यह फोटो देखकर काफी दुखी हुं। मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हुं कि सभी राज्यों को निर्देश दें और तिरंगे एवं अशोक चक्र वाले मास्क को बैन करें। हम सभी को हमारे राष्ट्रीय झंडे का सम्मान करना चाहिए। जय हिंद। वंदे मातरम। भारत माता की जय।"

    झारखंड में 'तिरंगा मास्क' की बिक्री पर रोक

    इससे पहले, झारखंड के रांची जिला प्रशासन ने तिरंगा मास्क की बिक्री पर रोक लगा दी थी। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, रांची अखिलेश सिन्हा ने तिरंगा मास्क की बिक्री पर रोक के निर्देश दिए हैं। वहीं यदि कोई रोक के बावजूद तिरंगा मास्क की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची, अखिलेश सिन्हा ने तिरंगा मास्क की बिक्री को लेकर जिले के सभी बीडीओ/सीओ, थाना प्रभारियों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को इस पर रोक लगाने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रोक के बावजूद तिरंगा मास्क की बिक्री करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में मास्क का उपयोग किया जाना भी शामिल है। वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ देश में संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को 23 लाख को पार कर गई।

    comedy show banner
    comedy show banner