Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ ही न्याय करने में असमर्थ', अनुराग ठाकुर ने कहा- हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में विकास हो

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 10:11 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी ने राहुल गांधी से मिलने से ही मना कर दिया। प्रश्न उठता है कि इनके बीच गठबंधन है भी या नहीं? वहीं बिहार के घटनाक्रम पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही एनडीए के सहयोगी थे। जब-जब उन्होंने राजद के साथ जाने का प्रयास किया तब-तब बिहार में जंगलराज की वापसी हुई।

    Hero Image
    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोबारा राजग में शामिल होने को बिहारवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति बताते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ ही न्याय करने में असमर्थ है। इनकी मुहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत नजर आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज एक-एक करके इनके साथी इनको छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता जैसे कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, मिलिंद देवड़ा आदि ने कांग्रेस से किनारा कर लिया। आज कांग्रेस के सहयोगी दलों को लगता है उसके साथ रहे तो उनका खुद का वोट बैंक खिसक जाएगा। चाहे ममता बनर्जी हों या डीएमके, सभी लोग इनसे किनारा कर रहे हैं।

    'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में सुशासन हो'

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी ने राहुल गांधी से मिलने से ही मना कर दिया। प्रश्न उठता है कि इनके बीच गठबंधन है भी या नहीं? वहीं, बिहार के घटनाक्रम पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही एनडीए के सहयोगी थे। जब-जब उन्होंने राजद के साथ जाने का प्रयास किया, तब-तब बिहार में जंगलराज की वापसी हुई। एक बार फिर जब नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हुई है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में सुशासन हो, विकास हो। विश्वास है कि इस गठबंधन से बिहार के विकास को बल मिलेगा और बिहारवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है नीतीश की दुश्मनी, बिहार- झारखंड व यूपी में सामाजिक समीकरण के मोर्चे पर भी क्षति की आशंका