विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने आसाराम को जम्मू में दिलाई थी जमीन

By Edited By:
Published: Tue, 19 Nov 2013 02:21 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2013 02:22 AM (IST)

कथावाचक आसाराम को आश्रम बनाने के लिए जम्मू के भगवती नगर में दो सौ तिरासी कनाल भूमि आवंटित करने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू, [दिनेश महाजन]। कथावाचक आसाराम को आश्रम बनाने के लिए जम्मू के भगवती नगर में दो सौ तिरासी कनाल भूमि आवंटित करने की सिफारिश कांग्रेस की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोतीलाल वोरा ने की थी। इसका खुलासा सूचना के अधिकार के तहत हुआ है। दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को इस बाबत पत्र लिखा था।

पढ़ें: 'न्यूज चैनल के झांसे में आकर दिया आसाराम के खिलाफ बयान'

आरटीआइ कार्यकर्ता बलविंदर सिंह को मिली सूचना के मुताबिक जम्मू विकास प्राधिकरण ने मात्र पचास हजार रुपये प्रति कनाल के हिसाब से आसाराम को आश्रम के लिए जमीन आवंटित की, जबकि जमीन का असली मूल्य कई गुना है। इतना ही नहीं आश्रम के पास ही वर्ष 2007 में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को सस्ती दरों पर प्लॉट देने की जेडीए की योजना अब तक सिरे नहीं चढ़ सकी।

आसाराम को आवंटित भूमि के दस्तावेजों से पता चलता है कि कांग्रेस के तत्कालीन महासचिव और राजस्थान के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिसंबर 2005 को तत्कालीन मुख्यमंत्री आजाद से सस्ती दरों पर भूमि आवंटित करने की सिफारिश की थी। इसी तरह वोरा ने भी 30 नवंबर 2005 को पत्र लिखकर आसाराम के ट्रस्ट को भूमि आवंटित करने का आग्रह किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।