Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने सपा को अधर में छोड़ा

एक दिन पहले ही सपा को आठ सीटें देकर उससे समझौता करने वाली कांग्रेस ने आधी रात में समझौता तोड़ लिया। इससे सपा मनचाहे उम्मीदवार खड़े करने से भी चूक गई। कांग्रेस से धोखा खाए प्रदेश सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी शनिवार को कांग्रेस पर जमकर बरसे। आजमी ने बताया कि कांग्रेस ने स्वयं सपा को राज्य की आठ सी

By Edited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 08:43 AM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 08:56 AM (IST)

मुंबई, राज्य ब्यूरो। एक दिन पहले ही सपा को आठ सीटें देकर उससे समझौता करने वाली कांग्रेस ने आधी रात में समझौता तोड़ लिया। इससे सपा मनचाहे उम्मीदवार खड़े करने से भी चूक गई।

loksabha election banner

कांग्रेस से धोखा खाए प्रदेश सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी शनिवार को कांग्रेस पर जमकर बरसे। आजमी ने बताया कि कांग्रेस ने स्वयं सपा को राज्य की आठ सीटें देकर उससे गठबंधन की घोषणा की थी। लेकिन आधी रात ढाई बजे मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने फोन कर गठबंधन नहीं करने का फरमान सुना दिया। कांग्रेस ने रात में ही जारी अपने प्रत्याशियों की सूची में उन आठ सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए, जो उसनेपहले सपा के लिए छोड़ी थीं। कांग्रेस ने आजमी के विरुद्ध अपने पूर्व विधायक यूसुफ अब्राहनी को टिकट दे दिया है। सपा ने 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की निर्णय किया है।

पढ़े: एक दिन में ही टूट गया कांग्रेस-सपा गठबंधन

महाराष्ट्र में अब सपा के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.