विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह पर अपशब्द के लिए यतींद्र के खिलाफ चुनाव आयोग में हुई शिकायत, CM सिद्दरमैया ने किया अपने बेटे का बचाव

Published: Mon, 01 Apr 2024 04:30 PM (IST)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए अपने बेटे यतींद्र के अभद्र बयानों का ...और पढ़ें

अमित शाह पर अपशब्द के लिए यतींद्र के खिलाफ चुनाव आयोग में हुई शिकायत
अमित शाह पर अपशब्द के लिए यतींद्र के खिलाफ चुनाव आयोग में हुई शिकायत

पीटीआई, मैसुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए अपने बेटे यतींद्र के अभद्र बयानों का बचाव किया है। लेकिन भाजपा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पर किए गए निजी हमले के लिए यतींद्र के खिलाफ चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस नेता सिद्दरमैया ने सोमवार को अपने बेटे के अपशब्दों का बचाव करते हुए कहा कि यतींद्र का इरादा अमित शाह का अपमान करना कभी भी नहीं था। उनका बयान अदालत में पेश सीबीआइ की रिपोर्ट के आधार पर था।

पूर्व विधायक यतींद्र ने विगत गुरुवार को चमाराजानगर जिले के हनूर कस्बे में पार्टी की एक बैठक में कहा था, 'गृह मंत्री अमित शाह एक गुंडा, राउडी है। उनके खिलाफ गुजरात में हत्या के आरोप दर्ज हैं और उन्हें वहां से तड़ीपार कर दिया गया था। (प्रधानमंत्री) मोदी ने ऐसे ही लोगों को अपने आस-पास रख कर राजनीति की है।'

इसी के अगले दिन भाजपा की कर्नाटक इकाई ने यतींद्र के बयान के आधार पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने इस भाजपा नेता पर निजी हमला बताया है। और शाह के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा के प्रयोग के लिए यतींद्र के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताया है।

यह भी पढ़ें- Bengaluru: बेंगलुरु की महिला को कार में परेशान करने के आरोप में दो बाइकर्स गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार

यह भी पढ़ें- असम CM हिमंत सरमा ने माजुली में निकाली 'विजय संकल्प यात्रा', 15 दिनों में करेंगे 30 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा