Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चूहों की वजह से हुआ गड्ढा, ये तर्क देने वाले कर्मचारी को कंपनी ने निकाला

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 04:29 PM (IST)

    Delhi-Mumbai Expressway एक ही बारिश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पोल खुलने लगी है। राजस्थान के दौसा जिले में एक्सप्रेसवे पर बड़ा गड्ढा हो गया है। निर्माण कंपनी ने आसपास के क्षेत्र को बैरिकेडिंग से घेर दिया है। इस बीच कंपनी ने एक कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल कर्मचारी ने इस मामले में गलत दावा किया था।

    Hero Image
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ गड्ढा। (फोटो- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। इसकी वजह यह है कि राजस्थान के दौसा जिले में एक्सप्रेसवे के बीचोंबीच एक बड़ा गड्ढा हो गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे के समांतर बनेगा 8 लेन का नया एक्सप्रेस-वे, NHAI कराएगा निर्माण; 10 लाख लोगों को होगा फायदा

    गड्डे की जानकारी मिलने पर निर्माण कंपनी ने आनन-फानन इसे ठीक करने का काम शुरू किया और आसपास बैरिकेडिंग कर दी। मगर इस बीच कंपनी ने चूहों की वजह से गड्डे होने का दावा करने वाले जूनियर कर्मचारी बनवारी लाल पर गाज गिरा दी है।

    चूहे का तर्क देना पड़ा भारी

    केसीसी बिल्डकॉन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिख जानकारी दी कि सड़क धंसने के पीछे चूहों का तर्क देने वाले कर्मचारी को निकाल दिया गया है। कर्मचारी कंपनी का जूनियर स्टाफ था। मगर उसने खुद को मेंटेनेंस मैनेजर बताया और तकनीकी समझ न होने के बावजूद ऐसा बयान दिया है। उसकी टिप्पणी तकनीकी समझ पर आधारित नहीं थी।

    कंपनी ने अपने बयान में कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से कर्मचारी के टिप्पणी की जानकारी मिली। हम सटीक और विश्वसनीय जानकारी के महत्व को पहचानते हैं। खासकर सार्वजनिक सुरक्षा के संबंध में। हमने कर्मचारी की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से समाप्त करके उचित कार्रवाई की है।

    इन राज्यों से गुजरता है एक्सप्रेसवे

    बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इसकी लंबई 1,386 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली समेत छह राज्यों से गुजरता है। इन राज्यों में हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। एक्सप्रेसवे की वजह से दिल्ली और मुंबई की यात्रा 24 की जगह सिर्फ 12 घंटे में पूरी हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर, अब पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई