Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायल-ईरान विवाद से नहीं होगा भारतीय निर्यात प्रभावित, वाणिज्य सचिव ने पेट्रोलियम को लेकर स्थिति साफ की

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 08:45 PM (IST)

    वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा है कि इजरायल-ईरान विवाद से भारत का निर्यात फिलहाल प्रभावित नहीं होने जा रहा है। क्योंकि यह क्षेत्रीय स्तर का विवाद है। अगर यह विवाद लंबा चलता है तो निश्चित रूप से हम नीतिगत कदम उठाएंगे जो उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगा। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय इजरायल-ईरान विवाद पर लगातार नजर रख रहा है।

    Hero Image
    शिपिंग मंत्रालय के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय का लगातार संपर्क। (फाइल फोटो)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा है कि इजरायल-ईरान विवाद से भारत का निर्यात फिलहाल प्रभावित नहीं होने जा रहा है। क्योंकि यह क्षेत्रीय स्तर का विवाद है। अगर यह विवाद लंबा चलता है तो निश्चित रूप से हम नीतिगत कदम उठाएंगे जो उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगा। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय इजरायल-ईरान विवाद पर लगातार नजर रख रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिपिंग मंत्रालय के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ भी लगातार संपर्क रखा जा रहा है। विवाद की वजह से लॉजिस्टिक लागत बढ़ने की आशंका है जिससे निर्यात लागत बढ़ जाएगी। पेट्रोलियम के लिए भारत आयात पर ही निर्भर करता है, इसलिए इसके आयात में हर रुकावट को लेकर नजर रखी जा रही है।

    भारतीय निर्यात में काफी विविधताएं आईं- बर्थवाल

    बर्थवाल ने कहा कि भारतीय निर्यात में काफी विविधताएं आ गई हैं। नए-नए बाजार की तलाश की गई है और निर्यात बास्केट में नए-नए उत्पादों को शामिल किया गया है। इसलिए भारत का निर्यात प्रभावित नहीं होने जा रहा है। पिछले साल भी भारत ने इस प्रकार के कई संघर्षों को देखा है।

    लाल सागर का व्यवधान और बढ़ेगा- अश्विनी कुमार

    दूसरी तरफ फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (फियो) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि इजरायल-ईरान विवाद से पहले से चले आ रहे लाल सागर का व्यवधान और बढ़ेगा जिससे माल ढुलाई व इंश्योरेंस की लागत में और बढ़ोतरी होगी।

    ये भी पढ़ें: 'नेहरू ने कोको द्वीप म्यांमार को उपहार में दे दिया' अंडमान के BJP उम्मीदवार ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप