विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cold Wave In India: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का डबल अटैक, देरी से चल रही 26 ट्रेनें; पढ़ें ताजा अपडेट

Published: Tue, 02 Jan 2024 08:18 AM (IST)

Weather Update Today दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में जबरदस्त शीतलहर पड़ रही है। उत्तर भारत के अलावा पश्चिमी क्षेत्र यानी पंजाब राजस्थान में भी आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कई राज्यों में बारिश की आशंका भी जताई है। वहीं दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 26 ट्रेनें देरी से चल रही है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में जबरदस्त सर्दी पड़ रही है।(फोटो सोर्स: जागरण)
उत्तर भारत के कई राज्यों में जबरदस्त सर्दी पड़ रही है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. घने कोहरे की वजह से 26 ट्रेनें देरी से चल रही है
  2. अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत जबरदस्त ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। कई शहरों में विजिबिलिटी लगभग शून्य हो चुकी है। मंगलवार सुबह दिल्ली का तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह तापमान 9.6 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड

बात करें बिहार की तो मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश व आसपास इलाकों में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना व प्रदेश के 20 शहरों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन जनवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में हल्की वर्षा की संभावना है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना 

उत्तर भारत के अलावा पश्चिमी क्षेत्र यानी पंजाब, राजस्थान में भी आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज और कल कई राज्यों में बारिश की आशंका भी जताई है। अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभावना है।

कोहरे की वजह से लेट से चल रही 26 ट्रेनें 

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 26 ट्रेनें देरी से चल रही है। भारतीय रेलवे ने मंगलवार को ये जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: Weather Update UP: पश्चिमी विक्षाेभ से 'कोल्ड वार', यूपी के 30 से अधिक जिलों में शीतलहर की चेतावनी, कोहरे का यलो अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के अलग-अलग हिस्‍सों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, कल बक्‍सर व भोजपुर सहित कई जगहों में बारिश की है संभावना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।