Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिगो की फ्लाइट के भोजन कक्ष में मिला कॉकरोच, यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- 'ये भयानक है'

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 05:22 AM (IST)

    यात्री ने कहा विमान के भोजन क्षेत्र में कॉकरोच मिला ये वास्तव में भयानक हैं। घटना के जवाब में इंडिगो ने अपने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने पूरे बेड़े की पूरी तरह से सफाई और कीटाणुरहित करके तत्काल कार्रवाई की है। कंपनी ने कहा कि हम उस वीडियो से अवगत हैं जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और हमाने तुरंत जहाज पर आवश्यक कार्रवाई की।

    Hero Image
    Indigo flight इंडिगा की फ्लाइट में कॉकरोच।

    जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Indigo fligh इंडिगो की फ्लाइट में सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल उठे हैं। इस बीच अब इंडिगो को नई आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, एक यात्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें विमान के भोजन क्षेत्र में कॉकरोच दिखाई दे रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्री ने पोस्ट की वीडियो

    वीडियो पोस्ट करने वाले यात्री ने एक्स पर लिखा, विमान के भोजन क्षेत्र में कॉकरोच मिला, ये वास्तव में भयानक हैं। घटना के जवाब में, इंडिगो ने अपने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने पूरे बेड़े की पूरी तरह से सफाई और कीटाणुरहित करके तत्काल कार्रवाई की है। 

    इंडिगो ने क्या कहा

    कंपनी ने कहा कि हम उस वीडियो से अवगत हैं जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें हमारे एक विमान में एक गंदा कोना दिखा है। हमारे कर्मचारियों ने तुरंत जहाज पर आवश्यक कार्रवाई की। एहतियाती उपाय के रूप में, हमने तुरंत पूरे बेड़े को साफ किया और कीटाणुशोधन प्रक्रियाएं कीं।

    एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि इंडिगो की ओर से बहुत अहंकारी, लचर और गैर-जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया हो रही है। डीजीसीए को इस घटना पर ध्यान देना चाहिए और एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    comedy show banner
    comedy show banner