पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों ने की अमित शाह से मुलाकात, 'नेडा' के बारे में की चर्चा
असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर नवगठित 'नेडा' के बारे में चर्चा की ...और पढ़ें

गुवाहाटी। असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की। और पूर्वोत्तर के नवगठित, नार्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के बारे में चर्चा की।
पढ़ें- असम जितना दौडे़गा, केंद्र सरकार भी उससे एक कदम आगे दौड़ेगीः पीएम
इससे पहले कल, असम की सत्ता से कांग्रेस को बेदखल करने के बाद पूरे पूर्वोत्तर से उसका सफाया करने की रणनीति को अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा ने पूर्वोत्तर के गैर कांग्रेसी दलों का मोर्चा बनाया है।
नार्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) नामक इस मोर्चे का संयोजक असम की सोनोवाल सरकार में नंबर दो की हैसियत वाले मंत्री हेमंत बिश्व शर्मा को बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर बताया, 'असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और सिक्कम के मुख्यमंत्री पूर्वोत्तर के गैर कांग्रेसी दलों के इस अलायंस में शामिल हो गए हैं।'
पढ़ें- सर्बानंद सोनोवाल बने असम के सीएम, कहा- सभी वादे पूरा करूंगा
बकौल शाह, 'इस गठबंधन को नार्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस कहा जाएगा। नेडा का संयोजक घोषित होने पर मैं हेमंत बिश्व शर्मा को बधाई देता हूं।' पार्टी के एक नेता के अनुसार, मंगलवार को अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में नेडा का गठन किया गया। इस बैठक में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कलिखो पुल, नगालैंड के सीएम टीआर जेलियांग और सिक्कम के मुख्यमंत्री पीके चामलिंग शामिल हुए।
इनके अलावा बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और पार्टी के पूर्वोत्तर के संगठन मंत्री अजय जामवाल भी शामिल थे। अमित शाह ने ट्वीट कर बताया, 'नेडा का मुख्य मकसद पूर्वोत्तर के राज्यों का संपूर्ण विकास करना है। साथ ही यह इस क्षेत्र के राज्यों और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय का भी काम करेगा।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।