Move to Jagran APP

Assam: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 'असम में जारी रहेगा बाल विवाह के खिलाफ अभियान', अब तक 2211 लोग गिरफ्तार

Assam असम में बाल विवाह से जुड़े मामलों में अब तक 2200 सौ से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में बाल अभियान के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalSun, 05 Feb 2023 08:01 AM (IST)
Assam: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 'असम में जारी रहेगा बाल विवाह के खिलाफ अभियान', अब तक 2211 लोग गिरफ्तार
Assam के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो)

गुवाहाटी (असम), एजेंसी। असम में बाल विवाह से जुड़े मामलों में पुलिस का एक्शन जारी है। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाल विवाह शामिल लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि आने वाले दिनों में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

अब तक 2211 लोगों की हुई गिरफ्तारी

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि शनिवार सुबह तक बाल विवाह के मामले में 2211 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब तक पूरे असम में बाल विवाह से संबंधित 4,074 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 8,134 लोगों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है।

बाल विवाह मामलों में अभी और होगी गिरफ्तारी- प्रशांत कुमार

इससे पहले असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भुइयां ने कहा कि राज्य में अब तक बाल विवाह के मामलों में शामिल 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। IGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइयां ने एएनआई को बताया कि बाल विवाह के मामलों में गिरफ्तारी के आंकड़े बढ़े हैं। अब तक पुलिस ने राज्य भर में 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया था और आगे भी गिरफ्तारी जारी रहेगी।

धुबरी, बारपेटा, कोकराझार जिले से हुई सबसे ज्यादा गिरफ्तारी

असम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर बाल विवाह से संबंधित 4,074 मामले दर्ज किए गए हैं। जीपी सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 52 पुजारी और बाल विवाह में शामिल काजी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा लोगों को धुबरी, बारपेटा, कोकराझार और विश्वनाथ जिलों से गिरफ्तार किया गया है।

सीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

डीजीपी सिंह ने आगे बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया था, उन्हें इनपुट मिले थे कि राज्य में बाल विवाह बड़े पैमाने पर हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बाल विवाह से जुड़े मामलों में जांच शुरू की और सीएम के निर्देश के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई।

Assam: बाल विवाह के खिलाफ असम पुलिस का एक्शन, अब तक 2170 लोगों की हुई गिरफ्तारी; 4 हजार से अधिक केस दर्ज