विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manipur violence: इंफाल हवाईअड्डे पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए CISF गृह मंत्रालय से कर रही बात

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Mon, 24 Jul 2023 04:45 AM (IST)

Manipur violence हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ कर्मियों की वर्तमान संख्या और स्थिति के अनुसार कितने और कर्मियों की आवश्यकता है इस ...और पढ़ें

हवाईअड्डे पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए CISF गृह मंत्रालय से कर रही बात।
हवाईअड्डे पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए CISF गृह मंत्रालय से कर रही बात।

HighLights

  1. इंफाल हवाईअड्डे पर कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय से चल रही बात।
  2. शनिवार को मणिपुर हिंसा के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

नई दिल्ली, एजेंसीः देश भर में सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) राज्य में जारी अशांति के बीच मणिपुर के इंफाल हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए मंत्रालय (गृह मंत्रालय) के साथ बातचीत कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी 

हवाईअड्डे के एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि, सीआईएसएफ मौजूदा हिंसा और अशांति के मद्देनजर इंफाल हवाईअड्डे पर कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय के साथ बातचीत कर रही है।

सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूदा स्थिति का जायजा लेने और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और अन्य गतिविधियों का आकलन करने के लिए इंफाल हवाई अड्डे का नियमित दौरा कर रहे हैं। 

हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ कर्मियों की वर्तमान संख्या और स्थिति के अनुसार कितने और कर्मियों की आवश्यकता है, इस सवाल पर सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम आम तौर पर सुरक्षा कारणों से अपने कर्मियों की संख्या साझा नहीं करते हैं और मुख्यालय से संपर्क करना ही बेहतर है।

शनिवार को बड़े पैमाने पर हुआ प्रदर्शन 

इससे पहले, शनिवार को इंफाल हवाई अड्डे के पास मणिपुर हिंसा के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागने पड़े। विरोध को देखते हुए हवाई अड्डे के पास शांति बनाए रखने के लिए मणिपुर सशस्त्र पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन के जवानों को तैनात किया गया है।

इंफाल हवाईअड्डे के आंकड़ों के अनुसार, यहां एक दिन में लगभग 30 उड़ानें संचालित होती हैं और लगभग तीन हजार यात्री यात्रा करते हैं।