Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र : पानी के प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप, सांस लेने में परेशानी के चलते 5 मजदूर अस्पताल में भर्ती

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 10:13 PM (IST)

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। साँस लेने में तकलीफ होने के कारण पांच कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिसाव टेमघर इलाके में स्थित स्टेम जल वितरण संयंत्र में हुआ। दमकल कर्मियों ने तुरंत रिसाव को रोक दिया और एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

    Hero Image
    महाराष्ट्र : पानी के प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

     डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ठ के ठाणे में एक वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस के लीक होने से हड़कंप मच गया। क्लोरीन गैस लीक होने से सांस लेने में तकलीफ के चलते 5 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन कर्मचारियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो का अभी भी सांस संबंधी समस्याओं का इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

    रात 12.30 बजे हुआ रिसाव

    दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टेमघर इलाके में स्थित स्टेम जल वितरण संयंत्र में रिसाव मंगलवार रात करीब 12.30 बजे हुआ।

    उन्होंने बताया कि भिवंडी नगर निगम, दमकल विभाग, आपातकालीन कक्ष, सुरक्षा अधिकारी और शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुँचे और प्रभावित कर्मचारियों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

    गैस रिसाव के बाद इलाके को खाली कराया

    अधिकारी ने बताया कि गैस रिसाव से कुछ निवासी भी प्रभावित हुए और इलाके को तुरंत खाली कराने का आदेश दिया गया। दमकलकर्मियों ने तुरंत रिसाव को रोक दिया और एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

    भिवंडी नगर निगम जल आपूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से स्थिर है, लेकिन सुरक्षा उपाय के तौर पर संयंत्र क्षेत्र का विशेष निरीक्षण किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- RIMS के सीनियर डाक्टर से 23 लाख की साइबर ठगी, महाराष्ट्र के नागपुर से दो गिरफ्तार, यहां जानिए कैसे फंसाया जाल में