Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंद महासागर क्षेत्र में देखा गया चीन का जासूसी जहाज, बंगाल की खाड़ी में भारत करने वाला है मिसाइल परीक्षण

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 11:05 PM (IST)

    बंगाल की खाड़ी में भारत द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से पहले चीन का जासूसी जहाज युआन वांग 5 हिंद महासागर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है। अगस्त में हंबनटोटा बंदरगाह पर जहाज के ठहराव ने भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक विवाद उत्पन्न कर दिया था।

    Hero Image
    हिंद महासागर क्षेत्र में देखा गया चीन का जासूसी जहाज

    नई दिल्ली, प्रेट्र: बंगाल की खाड़ी में भारत द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से पहले चीन का जासूसी जहाज 'युआन वांग 5' हिंद महासागर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है। यह जहाज विभिन्न निगरानी और खुफिया उपकरणों से लैस है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल और सेटेलाइट निगरानी में सक्षम चीनी जहाज की आवाजाही पर भारतीय नौसेना नजर रखे हुए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़े: डिजिटल रुपया कहां मिलेगा, कैसे काम करेगा, क्या हैं इसके फायदे, जानिए सब कुछ

    जहाज के कारण पैदा हुआ राजनयिक विवाद

    अगस्त में हंबनटोटा बंदरगाह पर जहाज के ठहराव ने भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक विवाद उत्पन्न कर दिया था। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने ट्वीट किया, चीन का मिसाइल और उपग्रह निगरानी जहाज 'युआन वांग 5' हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। हिंद महासागर क्षेत्र में जासूसी जहाज की मौजूदगी की खबरों पर अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार, भारत ने हाल में एक मिसाइल परीक्षण के बारे में नोटिस जारी किया है। यह स्पष्ट नहीं है कि चीनी जासूसी जहाज की मौजूदगी को देखते हुए भारत मिसाइल परीक्षण की योजना पर आगे बढ़ेगा या नहीं।

    इंडोनेशिया में आखिरी बार दिया था चीनी जहाज

    चीनी जहाज को आखिरी बार इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में देखा गया था। हिंद महासागर में चीनी जहाज की यात्रा चीनी जहाजों की गतिविधियों से उत्पन्न चिंताओं के बीच हुई है। इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर चिंताओं की पृष्ठभूमि में भारत हिंद महासागर में समान विचारधारा वाले देशों के साथ सुरक्षा संबंध मजबूत कर रहा है।

    यह भी पढ़े: Fact Check : बंगाल के स्थानीय चुनाव के मतदान का वीडियो गुजरात के नाम पर गलत दावे से वायरल