विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Borewell Incident: बोरवेल में फंसे 10 साल के राहुल के लिए सीएम बघेल ने रेस्क्यू के बाद ग्रीन कारिडोर बनाने का दिया निर्देश

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Mon, 13 Jun 2022 09:55 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 13 Jun 2022 07:36 PM (GMT+05:30)

Chhattisgarh Borewell Incident 10 वर्षीय राहुल को बचाने के लिए बचाव अभियान आज भी जारी है और वे अब बस ...और पढ़ें

राहुल के बचाव अभियान में लगी रेस्क्यू टीम।
राहुल के बचाव अभियान में लगी रेस्क्यू टीम।

रायपुर, एएनआइ। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में तीन दिनों से 50 फीट गहरे बोरवेल में फंसा राहुल अब कुछ ही देर में बाहर निकल सकता है। 10 वर्षीय राहुल को बचाने के लिए बचाव अभियान आज भी जारी है और वे अब बस 1 मीटर की दूसी पर फंसा है। वहीं एनडीआरएफ बोरवेल वाली जगह की घेराबंदी कर लोगों को हटा रहा है। इस बीच लगभग 72 घंटों से बोरवेल में फंसे राहुल ने जीने की आस नहीं छोड़ी है और अभी तक एक्टिव है। वह खुद बचाव अभियान में रेस्क्यू टीम की मदद कर रहा है। वहीं ऐसे में मुख्यमंत्री ने कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला व एस.पी. विजय अग्रवाल को राहुल के रेस्क्यू के बाद उसे अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया है।

वहीं कई बोरवेल 'रेस्क्यू रोबोट' मशीन को बचाव आपरेशन में लगाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ भी मशीन लगाने से पहले राहुल के बारे में सोच कर ही कदम उठाया जा रहा है।

बस 1 मीटर की रह गई दूरी...  

जांजगीर के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने जानकारी दी कि राहुल को निकालने के लिए अब होरिजोंटल खुदाई की जा रही है। इस बीच अच्छी बात यह है कि राहुल अभी एक्टिव है। जो अभी 1 मीटर की दूरी पर फंसा हुआ है। लेकिन कठोर चट्टान की वजह से रेस्क्यू में कुछ दिक्कत आ रही है।

राहुल खुद कर रहा अपने रेस्क्यू में मदद

तीन दिन से बोरवेल में फंसा राहुल बहादुरी की मिसाल बन रहा है। वह खुद बाल्टी से पानी भर रेस्कयू टीम की मदद कर रहा है। बता दें कि बोरवेल की दीवारों से पानी रिसने के कारण वहां पानी इकट्ठा हो गया था जिसे अब खुद राहुल ऊपर से भेजी गई बाल्टी में पानी को भरने में मदद कर रहा है। 

मूक-बधिर है राहुल, खेलते समय गिरा

बता दें कि राहुल साहू मूक-बधिर है और मानसिक रूप से भी काफी कमजोर है। इसके चलते राहुल स्कूल भी नहीं जाता था और घर पर ही रहता था। जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ जब वह खेल रहा था और उसका खुले बोरवेल पर ध्यान नहीं गया, जिससे वह उसमें गिर गया।