विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु में आफत की बारिश, 5 की मौतों के साथ 538 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त; जारी हुआ अलर्ट

By Pooja SinghEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 12:25 PM (IST)

तमिलनाडु में आफत की बारिश जारी है। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त ...और पढ़ें

तमिलनाडु में आफत की बारिश, 5 की मौतों के साथ 538 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त; जारी हुआ अलर्ट
तमिलनाडु में आफत की बारिश, 5 की मौतों के साथ 538 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त; जारी हुआ अलर्ट

चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु में आफत की बारिश जारी है। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 538 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं 4 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि अगर यहां पर बारिश तेज होती है तो और ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। अभी यहां के मदुरै में भारी जारी है। जिला कलेक्टर ने मदुरै में सथायार बांध में जलस्तर का निरीक्षण किया है।

चेन्नई (Chennai Rain News) में भारी बारिश से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। दक्षिण में स्थिति इस राज्यों में पिछले 2 दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों को जिंदगी अस्त- व्यस्त हो गई है। मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या बढ़ गई है। निचले इलाकों में स्थित मकानों में पानी घुस गया है। भारी बारिश के कारण अग्रहारम, कोरात्तूर क्षेत्र में बारिश का पानी घरों में घुसा गया है। बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी छह साल पहले भी अत्यधिक बारिश के बाद तबाही झेल चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर मानसून के चलते 9-12 नवंबर तक आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

मदुरै में स्कूल- कालेज बंद

तमिलनाडु के मदुरै जिले में भारी बारिश के चलते स्कूल और कालेज बंद हैं। मंगलवार को जिला कलेक्टर ने इसका एलान किया था। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। मदुरै में 22 व्यक्तियों वाली राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो टीमों को तैनात किया गया है।

पीएम ने हरसभंव मदद का किया है एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कि चेन्नई में इस वक्त क्या हालात हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।