Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chennai: चेन्नई एअरपोर्ट पर बड़ा हादसा, कांच का पैनल गिरने से मचा हड़कंप

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 12:46 PM (IST)

    चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कांच का पैनल टूटने से एक और हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ हालांकि यात्रियों को असुविधा जरूर हुई। अधिकारियों ने बताया कि सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। यह घटना हवाई अड्डे के रेस्टोरेंट के पास हुई जिसकी तेज आवाज से यात्री डर गए। कर्मचारियों ने तुरंत बैरिकेड्स लगाकर क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया।

    Hero Image
    चेन्नई हवाई अड्डे पर कांच का पैनल टूटा, कोई हताहत नहीं। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक कांच का पैनल टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे के कारण एअरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को असुविधा हुई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने इस संबंध में कोई हताहत नहीं हुआ है और एअरपोर्ट पर सभी सेवाएं जारी हैं।

    पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

    ध्यान देने योग्य है कि चेन्नई एअरपोर्ट पर कांच टूटने की घटना पहली नहीं है। यहां पर पहले भी इस प्रकार की घटना देखी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को हुई यह घटना 89वीं घटना थी।

    तेज आवाज के कारण डर गए यात्री

    बताया जा रहा है कि यह घटना एअरपोर्ट पर रेस्टोरेंट के पास हुई। इसकी आवाज इतनी तेज थी कि वहां पर मौजूद यात्री डर गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर हवाई अड्डे के कर्मचारी पहुंचे। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उस क्षेत्र में बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह गए बेटे का मां ने किया 30 घंटे तक इंतजार, फिर जवानों ने किया कुछ ऐसा हो गया चमत्कार

    यह भी पढ़ें: हर घंटे में देश में हो रहे 55 सड़क हादसे, 20 लोग गंवा रहे जान; इस राज्य में हो रही सबसे ज्यादा एक्सीडेंट में मौतें