Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan-3: '2019 के प्रयास का फल मिल ही गया', पूर्व इसरो प्रमुख बोले- चांद पर उतरने का मेरा सपना सच हुआ

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 05:21 PM (IST)

    Chandrayaan 3 इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को अपना सपना सच होना बताया है। उन्होंने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि कल यह सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई। सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 में हुई एक छोटी सी गलती के कारण हम सफलता हासिल नहीं कर सके नहीं तो हम ये सभी चीजें चार साल पहले ही हासिल कर सकते थे।

    Hero Image
    Chandrayaan 3 इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन।

    नई दिल्ली, एजेंसी। Chandrayaan 3 इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी जताई और कहा कि मेरा सपना पूरा हो ही गया। सिवन ने कहा कि मैंने चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दिन और कल की तुलना की तो निश्चित रूप से, चंद्रमा पर जाने और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने का मेरा सपना कल सच हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिवन (Former ISRO Chairman K Sivan) ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि कल यह सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई।

    बताया क्यों लैंडिंग के बाद भी कंट्रोल रूम में ही बैठा रहा

    सिवन ने कहा कि आखिरकार हमारी प्रार्थनाएं सच हुईं। उन्होंने कहा,

    लैंडिंग के बाद हम वहां अच्छे से काम कर रहे हैं, लैंडर से रोवर बाहर आने तक मैं कंट्रोल रूम में ही बैठा रहा। यह देखने के बाद कि रोवर लैंडर से बाहर आया और चंद्रमा की सतह पर चला गया, मैं देर रात अपने घर वापस आ गया।

    ...तो 2019 में ही पहुंच जाते चांद पर

    सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan) में हुई एक छोटी सी गलती के कारण हम सफलता हासिल नहीं कर सके। अन्यथा, हम ये सभी चीजें चार साल पहले ही हासिल कर सकते थे। पूर्व इसरो प्रमुख ने आगे कहा कि अब मुझे बहुत खुशी है कि हमने गलती से सीखा और उसे सुधारा। उन्होंने कहा कि 2019 में ही हमने चंद्रयान-3 को कॉन्फिगर किया और क्या सुधार करना है ये भी 2019 में ही तय हो गया, कल उस प्रयास का फल हमने देखा।