Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan 3: 'प्रौद्योगिकी की एक और उपलब्धि', चंद्रयान-3 से जुड़ी सफलता पर बोले PM मोदी

    By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 05:30 AM (IST)

    चंद्रयान के लिए लैंडर-रोवर को चंद्रमा पर ले जाने के लिए प्रोपल्शन माड्यूल उपयोग किया गया था। इसरो ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रोपल्शन माड्यूल को पृथ्वी की कक्षा में वापस लाया गया है। इसरो ने मंगलवार को इस अभियान को एक अनूठा प्रयोग बताया था। PM Modi ने भी एक्स पर पोस्ट के जरिये इसरो को बधाई दिया।

    Hero Image
    चंद्रयान-3 से जुड़ी सफलता पर बोले PM मोदी (file photo)

    पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो की चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन माड्यूल को चंद्रमा से पृथ्वी की ओर लाने में सफलता मिलने को बुधवार को एक प्रौद्योगिकी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बधाई इसरो। 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय को भेजने के हमारे लक्ष्य सहित हमारे भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों में एक और प्रौद्योगिकी मील का पत्थर हासिल किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसरो ने अभियान को एक अनूठा प्रयोग बताया था

    इसरो ने मंगलवार को इस अभियान को एक अनूठा प्रयोग बताया था। चंद्रयान के लिए लैंडर-रोवर को चंद्रमा पर ले जाने के लिए प्रोपल्शन माड्यूल उपयोग किया गया था। इसरो ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रोपल्शन माड्यूल को पृथ्वी की कक्षा में वापस लाया गया है।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: दक्षिणी गाजा के प्रमुख शहर खान यूनिस के केंद्र में पहुंची इजरायली सेना, जमीनी व हवाई हमले तेज