Video: बेकरी से केक लेकर बाहर निकला और नाली में जाकर..., महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दिखा हैरान करने वाला नजारा
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनता कॉलेज चौक के पास एक युवक नाले पर बने स्लैब पर चलते समय उसमें गिर गया। स्लैब पुराना होने के कारण टूट गया। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना में युवक को नाले से बाहर निकालने में लोगों ने मदद की जिससे उसे ज्यादा चोटें नहीं आईं। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही को उजागर किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना घटी। जनता कॉलेज चौक पर स्थित सेवन स्टार बेकरी से एक युवक केक लेकर लौट रहा था। वह सड़क किनारे बने नाले के ऊपर स्लैब पर चल रहा था। इसी दौरान नाले का स्लैब टूट गया और युवक सीधे नाले में जा गिरा।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सामान्य तरीके से चल रहा था, लेकिन अचानक स्लैब टूटते ही उसके पैर फिसले और वह गहरे नाले में जा गिरा।
गनीमत रही कि नाले में गिरते ही कई लोग दौड़ पड़े। लोगों की मदद से युवक नाले से बाहर निकला। जानकारी के मुताबिक, युवक को ज्यादा चोटें नहीं आई है।
A young man narrowly escaped serious injury in Chandrapur, Maharashtra, after a drain cover collapsed beneath him outside Seven Star Bakery near Janata College Chowk. CCTV footage shows the man falling inside while carrying boxes from his scooter. Locals have accused the… pic.twitter.com/JkFFjtV6Ve
— Mid Day (@mid_day) August 20, 2025
इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की वजह से नाले पर रखे स्लैब पुराने और जर्जर हो जाते हैं। मरम्मत समय पर नहीं होती है जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं घटती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।