Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2023 Live Updates: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म, देश की कई जगहों से सामने आई तस्वीरें

    Chandra Grahan 2023 Time in India Live। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। ग्रहण का पहला स्पर्श 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 32 मिनट पर शुरू हुआ था।

    By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarUpdated: Sun, 29 Oct 2023 03:05 AM (IST)
    Hero Image
    Chandra Grahan Live Updates: भारत में कब दिखाई दिया चंद्रग्रहण?

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Grahan 2023 Live: साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण समाप्त हो गया है। चंद्र ग्रहण 28-29 अक्तूबर की मध्य रात्रि में लगा। चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा गया। देश की कई जगहों से चंद्र ग्रहण की तस्वीरें सामने आई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रग्रहण का समय

    चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023 Live Updates) 29 अक्टूबर की रात एक बजकर छह मिनट पर शुरू हुआ और दो बजकर 22 मिनट पर समाप्त हुआ। ग्रहण एक घंटे 16 मिनट तक रहा।

    Chandra Grahan Live Update

    • शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की तस्वीर। पानीपत में समय 1:37 पर ली गई तस्वीर।

    • नेपाल के काठमांडू से चंद्र ग्रहण के दृश्य

    • गुजरात के राजकोट से चंद्रग्रहण के दृश्य

    • पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से चंद्रग्रहण के दृश्य

    • मुंबई के चेंबूर से चंद्र ग्रहण के दृश्य

    • दिल्ली के नेहरू तारामंडल से चंद्र ग्रहण के दृश्य।

    • चंद्र ग्रहण पर नेहरू तारामंडल में एक वरिष्ठ इंजीनियर ओपी गुप्ता ने कहा कि यह 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण है। ग्रहण रात 11:31 बजे (28.10) शुरू हुआ। यह 1:44 बजे सबसे अधिक दिखाई देगा ...घटना लगभग 3:56 बजे समाप्त होगी...यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है जिसमें चंद्रमा का केवल छह फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया में आएगा।

    • भारत में यह चंद्र ग्रहण रात 1 बजकर 05 मिनट पर दिखना शुरू होगा।
    • साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शनिवार रात 11.32 बजे आंशिक रूप से शुरू हो गया है।
    • चंद्रग्रहण के दौरान मांगलिक और शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। मंदिरों के कपाट भी खुले नहीं रखने चाहिए।
    • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही उन्हें घर के बाहर जाना चाहिए। 
    • ग्रहण के दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए।
    • चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा।
    • चंद्रग्रहण दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, रांची, कोलकाता, भोपाल और नागपुर समेत भारत के कई शहरों में दिखाई देगा।
    • चंद्रग्रहण रात 11 बजकर 31 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इसका समापन देर रात तीन बजकर 56 मिनट पर होगा।
    • ग्रहण का स्पर्शकाल रात एक बजकर पांच मिनट पर, मध्य काल एक बजकर 44 मिनट और मोक्षकाल रात दो बजकर 24 मिनट पर होगा।
    • कुछ ही घंटों में लगेगा चंद्रग्रहण।
    • 28 अक्टूबर को शाम चार बजकर छह मिनट पर शुरू हुआ सूतक काल।
    • नौ घंटे का है सूतक काल।
    • शनिवार रात दो बजकर 22 मिनट पर सूतक काल का होगा समापन।

    यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2023: 28 या 29 अक्टूबर, कब लगेगा चंद्र ग्रहण? नोट करें तिथि, सूतक समय और महत्व

    बदरीनाथ मंदिर के बंद हुए कपाट

    सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद दिए जाते हैं। उत्तराखंड में स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट भी सूतककाल शुरू होते ही बंद कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Kartik Month 2023: कार्तिक माह में पवित्र नदी में स्नान करने से धुल जाते हैं सारे पाप, जानें इसके नियम

    किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ग्रहण?

    मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण शुभ रहेगा। अन्य राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है।

    चंद्रग्रहण कब लगता है?

    जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच में सूर्य आ जाता है, तब चंद्रग्रहण लगता है। यह चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023 Live Updates) इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण है।