हमारे सौर मंडल में मौजूद ग्रहों के अलावा एस्ट्रायड के भी हैं अपने Moon, कुछ पर लगभग हर रोज होता है ग्रहण
हमारे सौर मंडल में मौजूद ग्रहों के एक नहीं बल्कि कई चंद्रमा हैं। वहींं दो ऐसे भी हैं जिनके कोई चंद्रमा नहीं है। सौर मंडल के कुछ ग्रह तो ऐसे भी हैं जहां पर लगभग हर रोज किसी न किसी रूप में ग्रहण लगा ही रहता है।
नई दिल्ली (आनलाइन डेस्क)। आज जब इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण है तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हमारे सोलर सिस्टम के कुछ ग्रह ऐसे भी हैं जहां पर हर रोज ही ग्रहण लगता है। ये जानकारी तब और खास हो जाती है जब हम ये जानते हैं कि हमारे ब्रह्मांड में करीब 200 से अधिक चंद्रमा हैं, जो विभिन्न ग्रहों के चक्कर लगा रहे हैं। लिहाजा, कुछ ग्रह ऐसे भी हैं जहां पर कुछ अंतराल पर सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है।
विशाल एस्ट्रायड के भी हैं चंद्रमा
इतना ही नहीं कुछ विशाल एस्ट्रायड के भी अपने चंद्रमा हैं और जिन्हें हम बौना ग्रह मानते हैं उनके भी अपने चंद्रमा हैं। ये बात अलग है कि ये आकार में दूसरे चंद्रमाओं की भांति छोटे हैं। ब्रह्मांड में शनि और जूपिटर के सबसे अधिक चंद्रमा अब तक ज्ञात हुए हैं। ये दोनों ही विशाल ग्रह हैं। जूपिटर तो हमारे सोलर सिस्टम का सबसे चमकीला ग्रह है, जिसको आसानी से लगभग हर रोज ही देखा जा सकता है। विभिन्न ग्रहों के चक्कर काट रहे चंद्रमा में से कुछ की ठोस सतह है तो कुछ गैस से बने हैं। ये चंद्रमा और इनके ग्रह हमेशा से ही वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल का विषय रहे हैं।
Jupiter और Saturn पर लगते हैं ग्रहण
Jupiter का सबसे बड़ा ग्रह Ganymade की वजह से लगभग पूरे ही वर्ष इस ग्रह पर ग्रहण लगा रहता है। इसको टेलिस्कोप की मदद से धरती से देखा भी जा सकता है। धरती से देखे जाने पर ये इस ग्रह पर किसी धब्बे की ही तरह दिखाई देता है। Saturn और Jupiter के जितनी संख्या में चंद्रमा खोजे जा चुके हैं उसको देखते हुए वैज्ञानिकों का मानना है कि इन ग्रहों पर लगभग हर समय ग्रहण होता है। ये दोनों ही ग्रह बेहद विशाल हैं। हालांकि इनके चंद्रमा इन ग्रहों की तुलना में कहीं अधिक छोटे हैं लेकिन जो नियम ग्रहण को लगने के लिए तय है वो यहां पर भी लागू होते हैं।
किसके कितने चंद्रमा
जिस तरह पृथ्वी का एक चंद्रमा है उसी तरह से लाल ग्रह के नाम से पहचाना जाने वाला ग्रह मंगल का भी 2ही चंद्रमा है जिसको हम Phobos और Deimos के नाम से जानते हैं। Jupiter के अब तक 80 चंद्रमा खोजे जा चुके हैं। इसके सबसे बड़े चंद्रमा Ganymede, Callisto, lo, Europa हैं। शनि या Saturn के करीब 83 चंद्रमाओं को अब तक खोजा गया है। इनमें Titan, Rhea, Lapetus सबसे बड़े चंद्रमा हैं।आपको यदि हालीवुड की मूवी अवतार तो इसमें जिस पैंडोरा ग्रह की बात कही गई थी वो शनि का ही एक चंद्रमा है।
Mercury और Venus के नहीं चंद्रमा
वहीं बात करें Mercury की तो इस ग्रह का एक भी चंद्रमा नहीं है। ऐसे ही Venus का भी कोई चंद्रमा नहीं है। इसी तरह से यूरेनस के करीब 27 चंद्रमा हैं जिनमें Titania, oberon सबसे बड़े हैं। Neptune की बात करें तो इसके करीब 14 चंद्रमा अब तक पता लगाए जा चुके हैं। इनमें Triton और Proteus सबसे बड़े हैं। Pluto के 5 चंद्रमा हैं जिनमें से Charon Hydra और nix सबसे बड़े हैं। इन सभी के अलावा कैपलर बैल्ट में मौजूद कुछ बौने ग्रह जिन्हें Dwarf Planet कहा जाता है के भी चंद्रमा हैं। जैसे Dysnomia का Eris, Vanth का Orcus, Illmare का Varda, Hi'iaka का Haumea आदि-आदि।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।