Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2022: बेहद खास है वर्ष का ये अंतिम चंद्र ग्रहण, फिर 3 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

    By TilakrajEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 08:09 AM (IST)

    Chandra Grahan 2022 इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर दिन मंगलवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण कई मायनों में बेहद खास है। दरअसल इसके बाद अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण तीन साल के अंतराल के बाद 14 मार्च 2025 को लगेगा।

    Hero Image
    2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होगा, ग्रहण शाम 5:32 बजे शुरू लगेगा।

    नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। भारत में साल का अंतिम चंद्रग्रहण कल यानि मंगलवार को लगने जा रहा है। ये पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई। खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए ये मौका बेहद खास है, क्‍योंकि इसके बाद पूर्ण चंद्रग्रहण लगभग 3 साल के अंतराल पर देखने को मिलेगा। बता दें कि पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में प्रवेश करता है जिसे गर्भ कहा जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NASA ने चंद्रग्रहण को लेकर किया था ये ट्वीट

    8 नवंबर, 2022 को पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। इसके बाद 14 मार्च 2025 को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। इसलिए खगोल विज्ञान प्रेमी इसे देखने को आतुर हैं। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने अपने हालिया पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा कि 8 नवंबर 2022 को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में से गुजरेगा और लाल हो जाएगा। यह लगभग 3 वर्षों के लिए अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, इसलिए इसे अवश्य देखें।

    भारत में यहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

    भारत के अलावा ये पूर्ण चंद्रग्रहण उत्तर/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में यह कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी में दिखाई देगा। हालांकि, आंशिक चंद्र ग्रहण नई दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में देखा जाएगा।

    इसे भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब होगा सूतक काल? नोट करें पूरी डिटेल

    भारत में चंद्र ग्रहण दिखने का समय

    यह भले ही साल का अंतिम चंद्र व पूर्ण चंद्रग्रहण है, लेकिन भारत के सभी राज्‍यों में यह दिखाई नहीं देगा। देश की राजधानी में भी यह आंशिक रूप से दिखाई देगा। वैसे तो ये ग्रहण दोपहर को 01 बजकर 32 मिनट से लगेगा, लेकिन भारत में ये चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट पर दिखना शुरू होगा। चंद्र ग्रहण का समापन शाम 6 बजकर 20 मिनट पर होगा। इसका सूतक 08 नवम्बर को सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर लग जाएगा।

    इसे भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर शाम को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, देव दीपावली का त्योहार मनेगा दो दिन