विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी की मौत मामले में PM Modi, रक्षा मंत्री के फर्जी पत्रों का दिया हवाला; CBI ने स्वयंभू जांचकर्ता के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 04 Feb 2024 08:13 PM (IST)

सीबीआई ने स्वयंभू जांचकर्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि स्वघोषित जांचकर्ता दीप्ति पिन्नीति ने यूट्यूब पर एक वीडियो में अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के संबंध में अपने दावों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों के फर्जी पत्र पेश किए। फरवरी 2018 में यूएई के दुबई में श्रीदेवी की मृत्यु हुई थी।

सीबीआइ ने स्वयंभू जांचकर्ता के खिलाफ अदालत में दाखिल की चार्जशीट। फाइल फोटो।
सीबीआइ ने स्वयंभू जांचकर्ता के खिलाफ अदालत में दाखिल की चार्जशीट। फाइल फोटो।

पीटीआई, नई दिल्ली। सीबीआई ने स्वयंभू जांचकर्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि स्वघोषित जांचकर्ता दीप्ति पिन्नीति ने यूट्यूब पर एक वीडियो में अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के संबंध में अपने दावों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों के फर्जी पत्र पेश किए।

जाली थे दस्तावेज

एक विशेष अदालत को सौंपी गई सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार जांच से पता चला कि यूट्यूब पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से संबंधित पेश किए गए दस्तावेज जाली थे। सीबीआई ने पिन्नीति और कामथ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 120-बी (आपराधिक साजिश), 465, 469 और 471 सहित संबंधित धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है।

अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले साल सीबीआई ने मुंबई की वकील चांदनी शाह की शिकायत के बाद भुवनेश्वर की दीप्ति आर. पिन्नीति और उनके वकील भरत सुरेश कामथ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चांदनी ने आरोप लगाया कि पिन्नीति ने कई दस्तावेज पेश किए, जिनमें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के पत्र, सुप्रीम कोर्ट से संबंधित दस्तावेज और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार के रिकार्ड शामिल हैं, जो फर्जी प्रतीत होते हैं।

फरवरी 2018 में दुबई में हुई थी श्रीदेवी की मौत

फरवरी 2018 में यूएई के दुबई में श्रीदेवी की मृत्यु हुई थी। श्रीदेवी की मौत के संबंध में पिन्नीति ने एक साक्षात्कार में चौंकाने वाले दावे किए थे। पिछले साल पिन्नीति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने दो दिसंबर को भुवनेश्वर में उनके आवास पर तलाशी ली थी, जिसमें फोन और लैपटॉप सहित डिजिटल उपकरण जब्त किए गए थे।

सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने को लेकर पिन्नीति ने कहा, यह मानना कठिन है कि सीबीआई ने मेरा बयान दर्ज किए बिना मेरे खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

यह भी पढ़ेंः Paytm Payments Bank पर RBI की कार्रवाई के क्‍या हैं मायने? ग्राहकों पर होगा यह असर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।