Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fact Check Story: भारत नहीं, एशिया-प्रशांत के सर्वाधिक भ्रष्ट देश कंबोडिया, अफगानिस्तान और उत्तर कोरिया हैं

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Mon, 08 Aug 2022 06:27 PM (IST)

    ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल की वेबसाइट पर सबसे हालिया रैकिंग 2021 की है जिसके मुताबिक पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र का स्कोर 45 है और इस सूची में भारत समेत कुल 31 देशों में भ्रष्टाचार की स्थिति का विश्लेषण किया गया है।

    Hero Image
    विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला

    नई दिल्ली, विश्वास न्यूज। सोशल मीडिया पर हिंदी अखबार की न्यूज क्लिप शेयर हो रही है, जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि फोर्ब्स की सूची में भारत को एशिया का सर्वाधिक भ्रष्ट देश बताया गया है। पोस्ट को शेयर किए जाने के समय से यह प्रतीत हो रहा है कि फोर्ब्स ने हाल में कोई सूची जारी की है, जिसमें भारत को एशिया के सर्वाधिक भ्रष्ट देशों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2021 के मुताबिक, एशिया-प्रशांत के तीन सर्वाधिक भ्रष्ट देशों में कंबोडिया, अफगानिस्तान और उत्तर कोरिया शामिल हैं। वहीं, फोर्ब्स की जिस सूची के हवाले से भ्रष्ट देशों की रैंकिंग वायरल हो रही है, वह 2017 में जारी हुई रिपोर्ट की है, जो 2016 में देशों की रैकिंग से संबंधित थीं।

    वायरल पोस्ट में हिंदी अखबार में प्रकाशित खबर के स्क्रीनशॉट को शेयर किया गया है, जिसकी हेडलाइन है, 'फोर्ब्स की सूची में भारत एशिया का सबसे भ्रष्ट देश।'

    इसी की-वर्ड से सर्च करने पर नईदुनिया की वेबसाइट पर एक सितंबर 2017 को प्रकाशित खबर मिली, जिसकी हेडलाइन समान है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के हालिया सर्वे के अनुसार भारत, एशिया का सबसे भ्रष्ट देश है। फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट में एशिया के पांच सबसे ज्यादा भ्रष्ट देशों के नाम हैं। इसके रिपोर्ट के अनुसार, घूसखोरी के मामले में भारत ने वियतनाम, पाकिस्तान और म्यांमार को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।'

    https://www.naidunia.com/national-india-is-the-most-corrupt-country-in-asia-says-forbes-1299372

    रिपोर्ट से साफ है कि यह खबर 2017 की है, जिसे हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। गौरतलब है कि ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल हर साल के लिए करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (सीपीआई) को जारी करता है, जिसमें सीपीआई स्कोर के साथ दुनिया के देशों की रैंकिंग तय की जाती है।

    ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल की वेबसाइट पर सबसे हालिया रैकिंग 2021 की है, जिसके मुताबिक पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र का स्कोर 45 है और इस सूची में भारत समेत कुल 31 देशों में भ्रष्टाचार की स्थिति का विश्लेषण किया गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, जहां न्यूजीलैंड अधिकतम सीपीआई स्कोर (88) के साथ इस क्षेत्र और पूरी दुनिया में सर्वाधिक पारदर्शी देशों की सूची में सबसे ऊपर है, वहीं कंबोडिया (21), अफगानिस्तान (19) और उत्तर कोरिया (18) सर्वाधिक कम सीपीआई स्कोर के साथ इस क्षेत्र के सर्वाधिक भ्रष्ट देशों की सूची में शुमार है।

    2021 की सूची में 40 सीपीआई स्कोर के साथ भारत की रैकिंग 85वीं है। हमने पिछले तीन सालों (2020, 2019, 2018) की भारत की रैकिंग को चेक किया।

    2020 में भारत का सीपीआई स्कोर 40 और रैकिंग 86वीं रही।

    2019 में भारत का सीपीआई स्कोर 41 रहा और उसकी रैकिंग 80 रही।

    2018 में भारत का सीपीआई स्कोर 41 और उसकी रैंकिंग 78वीं रही।

    2020 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र का स्कोर 45/100 रहा और कंबोडिया, अफगानिस्तान और उत्तर कोरिया इस क्षेत्र के सर्वाधिक भ्रष्ट देश थे।

    2019 में एशिया-प्रशांत का औसत स्कोर 45/100 रहा और सर्वाधिक भ्रष्ट देशों में सूची में कंबोडिया, उत्तर कोरिया और अफगानिस्तान शामिल था।

    2018 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र का औसत सीपीआई स्कोर 44/100 रहा, और सर्वाधिक भ्रष्ट देश कंबोडिया, अफगानिस्तान और उत्तर कोरिया थे।

    स्पष्ट है कि एशिया के सर्वाधिक भ्रष्ट देशों की सूची में भारत के सबसे ऊपर होने के दावे के साथ वायरल हो रही खबर 2017 की है, जिसमें 2016 की रैकिंग तय की गई थी।

    हमारी जांच में यह स्पष्ट है कि एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों में भारत के शामिल होने को लेकर वायरल हो रही खबर 2017 की पुरानी खबर है। 2021 की रैकिंग के मुताबिक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सर्वाधिक भ्रष्ट देश कंबोडिया, अफगानिस्तान और उत्तर कोरिया हैं।

    विश्वास न्यूज की इस फैक्ट चेक रिपोर्ट में इस दावे की विस्तृत पड़ताल और जांच की प्रक्रिया के बारे में पढ़ा जा सकता है।